उदयपुर,एआर लाइव न्यूज। गीतांजली मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल के इमरजेंसी मेडिसिन विभाग ने SACTEM के सहयोग से Point-of-Care Ultrasound (POCUS) पर एक दिवसीय वर्कशॉप का आयोजन किया। उदयपुर में पहली बार आयोजित इस वर्कशॉप में 35 डेलिगेट्स ने हिस्सा लिया और इस लाइफ-सेविंग तकनीक में प्रैक्टिकल अनुभव प्राप्त किया।
वर्कशॉप सुबह 9 बजे शुरू होकर शाम 6 बजे तक चला, जिसमें POCUS के विभिन्न पहलुओं पर एक्सपर्ट्स ने सेशन लिए। डॉ. रमेश पटेल, डॉ. सविता चौधरी, डॉ. नितेश, डॉ. आनन्द, डॉ. चेतन चौधरी और डॉ. जयेश ने अपनी विशेषज्ञता साझा की। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में RNT मेडिकल कॉलेज के सीनियर प्रोफेसर डॉ. ललित रैगर, GMCH की एडिशनल प्रिंसिपल डॉ. मंजिंदर कौर और गीतांजली यूनिवर्सिटी के डॉ. अरविंद यादव ने शिरकत की।। इमरजेंसी मेडिसिन विभाग की प्रोफेसर और हेड डॉ. सविता चौधरी और एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. चेतन चौधरी ने इस वर्कशॉप को सफल बनाने में अहम भूमिका निभाई।


