AR Live News
Advertisement
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
AR Live News
No Result
View All Result
Home Home

ओडिशा: हॉस्पिटल में आग, 10 मरीजों की मौत, 11 झुलसे

Lucky Jain by Lucky Jain
March 16, 2026
Reading Time: 1 min read
Odisha Hospital Fire 10 Patients Died after fire broke out in government hospital cuttack -1


Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

एआर लाइव न्यूज। ओडिशा के कटक के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल श्रीराम चंद्र भांजा (एससीबी) मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल के इमरजेंसी डिपार्टमेंट के ट्रॉमा केयर के आईसीयू में रविवार देर रात भीषण आग लग गयी। हादसे में 10 मरीजों की मौत हो गयी, जबकि 11 लोगों के झुलसने की जानकारी आयी है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने अस्पताल में हुए इस भीषण हादसे को लेकर गहरा दुख और शोक संतप्त परिवारों के प्रति अपनी हार्दिक संवेदना व्यक्त की हैं। Odisha Hospital Fire: 10 Patients Died after fire broke out in trauma centre of government hospital cuttack

आग की सचूना पर हॉस्पिटल की फायर यूनिट मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाने के प्रयास किए, लेकिन आग इतनी भीषण थी कि उनसे कंट्रोल नहीं हुई। सूचना पर दमकल विभाग से तीन फायरबिग्रेड मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया जा सका। प्रथमदृष्ट्या आग का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। ओडिशा मुख्यमंत्री मोहन चरण मांझी सुबह घायलों को देखने के लिए हॉस्पिटल पहुंचे। उन्होंने मृतकों के परिवारों को 25-25 लाख रुपए आर्थिक सहायता देने की घोषणा की और हादसे की उच्च स्तरीय जांच के आदेश दिए हैं। Odisha Hospital Fire | fire in government hospital cuttack | Odisha News | Fire In Hospital | national news | breaking news | latest news |

Odisha Hospital Fire 10 Patients Died after fire broke out in government hospital cuttack

मरीजों के बचाने में 11 कर्मचारी झुलस गए

हॉस्पिटल में रात करीब 2.30 से 3 बजे के बीच आग लगी थी। हॉस्पिटल के र्फ्स्ट फ्लोर पर इमरजेंसी के ट्रोमा आईसूयी वार्ड से अचानक आग की लपटें निकलती देख हॉस्पिटल में अफरा-तफरी मच गयी। आग इतनी भीषण थी कि कुछ ही देर में आग ने पूरे वार्ड को चपेट में ले लिया। उस समय उस वार्ड में 23 मरीज भर्ती थे। हॉस्पिटल स्टाफ भर्ती मरीजों को आईसीयू वार्ड से निकाल रेस्क्यू कर दूसरे वार्ड में शिफ्ट करने लगा। परिजन भी मरीजों को गोद में उठाकर भागे। इस दौरान हॉस्पिटल के 11 कर्मचारी भी झुलस गए। गंभीर हालत में भर्ती 7 मरीजों की मौके पर ही मौत हो गयी, वहीं 3 ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। बाकि सभी मरीजों को लगातार इलाज के लिए न्यू मेडिसिन आईसीयू में शिफ्ट किया गया है।

डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

रोचक वीडियोज के लिए एआर लाइव न्यूज के https://www.youtube.com/@arlivenews3488/featured यू-ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

Tags: ar live newsfire in government hospital cuttackfire in hospitalhospital firelatest news in hindinational newsOdisha Hospital FireRajasthanrajasthan newsSCB hospital fireUdaipur newsudaipur news update

visitors

arlivenews
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • International
  • Expert Articles
  • photo gallery
  • Entertainment
  • Privacy Policy
  • Archives
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .

error: Copy content not allowed
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .