AR Live News
Advertisement
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
AR Live News
No Result
View All Result
Home Education

सीनियर जर्नलिस्ट राखी सोनी को Leadership by Naari Samman

Lucky Jain by Lucky Jain
March 16, 2026
Reading Time: 1 min read
jaipur Senior Journalist Rakhi Soni Honored with 'Leadership by Nari Samman'


Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

जयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। महिलाओं के सशक्तिकरण और विभिन्न क्षेत्रों में उनके उत्कृष्ट योगदान को सम्मानित करने के उद्देश्य से जयपुर में Leadership by Naari Samman 2026 समारोह आयोजित हुआ। विभिन्न क्षेत्रों में सराहनीय कार्य के लिए 51 प्रेरणादायी महिलाओं को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर सीनियर जर्नलिस्ट राखी सोनी को पत्रकारिता के माध्यम से किए गए सराहनीय कार्यों के लिए लीडरशिप बाय नारी सम्मान से नवाजा गया। jaipur Senior Journalist Rakhi Soni Honored with ‘Leadership by Nari Samman’

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि समाजसेवी डॉ मुकेश पंचोली रहे, जबकि शराबबंदी आंदोलन की राष्ट्रीय अध्यक्ष पूजा भारती छाबड़ा विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स सेलिब्रिटी गेस्ट और पैरा एथलीट सुनील कुमार साहू ने भी विशेष उपस्थिति दर्ज कराते हुए महिलाओं के हौसले और उपलब्धियों की सराहना की। jaipur news | Senior Journalist Rakhi Soni | Leadership by Nari Samman | jaipur Journalist Rakhi Soni

कार्यक्रम के संयोजक ताजा टॉक्स की सीईओ आंचल पुरी, अल्पर्ज क्लब के फाउंडर किशोर गिठाला और स्किल शिक्षा के फाउंडर राकेश गुर्जर ने बताया कि इस सम्मान समारोह में सात राज्यों और दस जिलों से आई कुल 51 महिलाओं को उनके उत्कृष्ट कार्य और समाज में दिए गए महत्वपूर्ण योगदान के लिए सम्मानित किया गया। सभी सम्मानित महिलाओं को अवॉर्ड और प्रमाण.पत्र प्रदान किए गए। कार्यक्रम की एकरिंग करण परिहार ने की।

महिलाओं को स्वास्थ्य के लिए जागरूक भी किया

कार्यक्रम में महिलाओं में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए हॉस्पिटल के विशेषज्ञों द्वारा इंटरएक्टिव हेल्थ टॉक आयोजित की गई। डॉ स्मिता वैद ने कहा कि महिलाएं अक्सर परिवार और कॅरियर के बीच अपने स्वास्थ्य को नजरअंदाज कर देती हैं, जबकि नियमित जांच जरूरी है। डॉ शालू कक्कड़ ने बताया कि कई स्त्री रोग समय पर पहचान से नियंत्रित किए जा सकते हैं। वहीं डॉ मनीला नैणावत ने सही स्वास्थ्य जानकारी को महिलाओं के बेहतर स्वास्थ्य के लिए बेहद महत्वपूर्ण बताया।

डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

Tags: ar live newsjaipur latest newsjaipur newsjaipur news in hindijaipur news latestjaipur Senior Journalist Rakhi Sonilatest news in hindiLeadership by Naari SammanLeadership by Nari SammanRajasthanrajasthan news

visitors

arlivenews
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • International
  • Expert Articles
  • photo gallery
  • Entertainment
  • Privacy Policy
  • Archives
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .

error: Copy content not allowed
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .