पीएमसीएच के डॉक्टर्स की टीम ने जटिल सर्जरी कर मासूम का जीवन बचाया
उदयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। पेसिफिक मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल (PMCH) के बाल एवं नवजात शिशु सर्जरी विभाग के चिकित्सकों ने एक 4 महीने के बच्चे की जटिल सर्जरी कर पेट से 1.5 किलो के ट्यूमर को निकाल कर नया जीवन दिया। 4 महीने के शिशु के पेट में आमाशय के आधे हिस्से के साथ ट्यूमर को शरीर से अलग कर सर्जरी करना चिकित्सकों के लिए काफी चुनौतीपूर्ण था और पोस्ट ऑपरेटिव देखभाल भी आसान नहीं थी। लेकिन डॉक्टर्स ने टीमवर्क के साथ सर्जरी की और उसकी गहन देखभाल की गयी। जिससे शिशु की हालत स्वस्थ और स्थिर हुई, जिसके बाद उसे हॉस्पिटल से डिस्चार्ज किया गया। udaipur news pacific hospital doctors Remove one and half kg Tumor from Abdomen of four Month onld child
दरअसल प्रतापगढ़ निवासी 4 महीने का शिशु गत 15 दिनों से पेट फूलने, दर्द और अत्यधिक रोने की समस्या से जूझ रहा था। शिशु के परिजनों ने उसे स्थानीय चिकित्सक को दिखाया लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ। इसके बाद परिजन उसे भीलों का बेदला स्थित पेसिफिक हॉस्पिटल लेकर आए। यहां बाल एवं नवजात शिशु सर्जन डॉ. प्रवीण झंवर को दिखाया। बच्चे का सीईसीटी एब्डोमेन स्कैन कराया गया। जांच में पता चला कि बच्चे के पेट में गैस्ट्रिक ट्यूमर था, जो उसके आमाशय के एक बड़े हिस्से को घेरे हुए था। ट्यूमर का आकार लगभग 15×12 सेंटीमीटर था। udaipur news | pacific hospital | rare tumor surgery | health news | PMCH Udaipur
1.5 किलो का ट्यूमर निकला तो शिशु का वजन 2.6 किलोग्राम रह गया
बीमारी की गंभीरता को देखते हुए डॉ. प्रवीण झंवर और उनकी टीम ने तुरंत ऑपरेशन का निर्णय लिया। इतनी कम उम्र के बच्चे की सर्जरी करना काफी चुनौतीपूर्ण था। डॉक्टर्स की टीम ने पार्शियल गैस्ट्रेक्टोमी प्रक्रिया को अंजाम दिया, जिसमें आमाशय के आधे हिस्से के साथ ट्यूमर को सफलतापूर्वक शरीर से अलग किया गया। निकाले गए ट्यूमर को हिस्टोपैथोलॉजिकल जांच के लिए भेजा गया, जहां रिपोर्ट में इंमैच्योर मेसेंटेरिक टेराटोमा की पुष्टि हुई।
बाल एवं नवजात शिशु सर्जन डॉ प्रवीण झंवर ने बताया कि बच्चे को जब अस्पताल लाया गया, तब उसका कुल वजन मात्र 4 किलो था, जिसमें से 1.5 किलो तो केवल ट्यूमर का ही भार था। सर्जरी के बाद बच्चे का वजन घटकर 2.6 किलो रह गया।
शिशु के जल्दी ठीक होने में पोस्ट ऑपरेटिव देखभाल की रही मुख्य भूमिका
सर्जरी के बाद बच्चे की नाजुक स्थिति को देखते हुए उसे पीआईसीयू में शिफ्ट किया गया। यहां डॉ. पुनीत जैन और उनकी टीम ने बच्चे की गहन निगरानी की। पोस्ट-ऑपरेटिव देखभाल सफल रही। बच्चा अब पूरी तरह से स्वस्थ और स्थिर है और उसे अस्पताल से छुट्टी दी गई है।
पीएमसीएच के चेयरमैन राहुल अग्रवाल ने इस सफलता पर डॉक्टरों की सराहना की और कहा यह ऑपरेशन हमारी टीम की विशेषज्ञता और अत्याधुनिक चिकित्सा सुविधाओं का प्रमाण है। इस जटिल ऑपरेशन की सफलता में बाल एवं नवजात शिशु सर्जन डॉ. प्रवीण झंवर के साथ डॉ. उर्जिता मोदी, डॉ. निशांत और डॉ. सुहानी, एनेस्थीसिया टीम में डॉ. स्वाति, डॉ. शाहिद, डॉ. आर्यमन और डॉ. किरण, पीआईसीयू टीम में डॉ. पुनीत जैन, डॉ. धारा और डॉ. अभिषेक के साथ नर्सिग स्टॉफ विष्णु, विवेक, शोभना, मनीष और नरेंद्र की अहम भूमिका रही।
डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।


