महाराणा प्रताप कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय का वार्षिक अधिवेशन एवं वरिष्ठ पेंशनर्स का सम्मान समारोह
उदयपुर,एआर लाइव न्यूज। पेंशनर्स वेलफेयर सोसायटी महाराणा प्रताप कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय उदयपुर( MPUAT) का वार्षिक अधिवेशन एवं वरिष्ठ पेंशनर्स का सम्मान समारोह रविवार को आरसीए सभागार में आयोजित हुआ। MPUAT udaipur | MPUAT Pensioners Welfare Society Annual Adhiveshan | udaipur latest news
सोसायटी अध्यक्ष डॉ. सुरेन्द्र कुमार भटनागर ने विभिन्न गतिविधियों की जानकारी देते हुए कहा कि पेंशनर सोसायटी वर्ष 2008 से पेंशनरों की समस्याओं के समाधान के लिए प्रयासरत हैं। लंबे संधर्ष के बाद सीएम के आदेशों से विश्वविद्यालय की माली कॉलोनी की जमीन की बिक्री से प्राप्त राशि में से उदयपुर विकास प्राधिकरण प्रतिमाह 5 करोड रूपए पेंशन भुगतान के लिए दे रहा है और कृषि विश्वविद्यालय प्रशासन अपने संसाधनों से डेढ़ करोड की राशि और मिलाकर प्रति माह पेंशन का भुगतान कर रहा है। भटनागर ने कहा कि यह राशि भी कुछ समय बाद समाप्त हो जाएगी ऐसे में पेंशनर्स के लिए स्थाई फंड की व्यवस्था होनी चाहिए। MPUAT udaipur | Pensioners Welfare Society | MPUAT Pensioners Welfare Society Annual Adhiveshan
समारोह के मुख्य अतिथि डॉ.आरबी दुबे कुलगुरू स्वामी केशवानंद कृषि विश्वविद्यालय बीकानेर ने कहा कि पंजाब तथा हरियाणा में राज्य सरकार मंडी टैक्स लगा कर उससे प्राप्त राशि से कृषि विश्वविद्यालयों के पेंशनरों को पेंशन भुगतान कर रही है। राजस्थान में भी राज्य सरकार को ही ऐसा कुछ वित्तिय प्रबंधन करना होगा क्योकि एक भी कृषि विश्वविद्यालय वित्तिय स्तर पर इतना सक्षम नही है कि पेंशन भुगतान कर सके। जल्द ही हम पांचों कुलगुरू मुख्यमंत्री से मिलेंगे और इस समस्या का शीध्र ही स्थाई समाधान होगा ऐसी उम्मीद है। udaipur latest news| udaipur news latest
पांचों सरकारी कृषि विश्वविद्यालयों मे पेंशन समस्या ही सबसे बड़ी समस्या
समारोह के अध्यक्ष कुलगुरू डॉ.प्रताप सिंह धाकड ने कहा कि पांचों सरकारी कृषि विश्वविद्यालयों मे पेंशन समस्या ही सबसे बड़ी समस्या है तथा इसके स्थाई समाधान के लिये पांचों सरकारी कृषि विश्वविद्यालयों को एकजुट होकर प्रयास करना आवश्यक है। पूर्व विशेषाधिकारी डाक्टर सुभाष भार्गव ने कहा कि विश्वविद्यालय को अपने स्तर केंद्रीय वित्तीयपुल बना कर पेंशनरों के लिये बडे कारपस फंड बनाना चाहिए या फिर राज्य सरकार अपने बजट में पेंशन राशि का प्रावधान करें। कार्यक्रम में पूर्व कुलपति डॉ.उमाशंकर शर्मा, डॉ.प्रकाशचंद्र कंठालिया, देवीलाल तेली,डॉ. गायत्री तिवारी और वीरेंद्र सिंह सोलंकी सहित कई पेंशनर और गणमान्य लोग मौजूद थे।
वरिष्ठ पेंशनर्स का हुआ सम्मान
महामंत्री आरके राजपुत ने बताया कि समारोह में 85 वर्ष, 80 वर्ष 75 वर्ष, व 70 वर्ष से अधिक आयु के 139 वरिष्ठ पेंशनर्स को मुख्य अतिथि डाक्टर आर बी दुबे कुलगुरू स्वामी केशवानंद कृषि विश्वविद्यालय, बीकानेर तथा महाराणा प्रताप कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, उदयपुर के कुलगुरू डाक्टर प्रताप सिंह धाकड ने सम्मानित किया। अधिवेशन में कोटा,बूंदी, बांरा, झालावाड़, जयपुर, अजमेर, जोधपुर, सिरोही, भीलवाडा, चित्तौड, डूंगरपुर बांसवाड़ा, राजसमंद, सलूंबर प्रतापगढ़ व उदयपुर जिलों मे निवास करने वाले महाराणा प्रताप कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय से सेवानिवृत 450 से अधिक पेंशनर्स शिक्षकों तथा कर्मचारियों ने भाग लिया।
डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।


