64 आईपीएस के तबादले
उदयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। राजस्थान सरकार ने बीती रात 64 आईपीएस अधिकारियों के तबादले किए, प्रदेश के कई जिलों के एसपी बदले गए हैं। आईपीएस डॉ. अमृता दुहन का श्रीगंगानगर से उदयपुर एसपी पद पर तबादला हुआ है। अमृता दुहन उदयपुर की पहली महिला एसपी होगी। उदयपुर के एसपी आईपीएस योगेश गोयल को उदयपुर से जयपुर भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो एसपी लगाया गया है। udaipur sp DR. AMRITA DUHAN | Udaipur SP News | Udaipur SP Transfer | IPS Transfer List | Udaipur SP DR. AMRITA DUHAN | Udaipur News
वर्ष 2016 बैच की आईपीएस डॉ. अमृता दुहन उदयपुर की पहली महिला एसपी बनेंगी। उनकी छवि काफी सख्त पुलिसिंग की है, उनका खौफ कई माफिया और गैंगस्टर में रहता है। आईपीएस अमृता दुहन की 2016 से लेकर अब तक की सभी पोस्टिंग ऐसे मुख्य शहरों में रही है । सख्त और स्मार्ट पुलिसिंग से अमृता दुहन की तेज तर्रार आईपीएस वाली छवि बनी हुई है। आईपीएस अमृता दुहन श्रीगंगानगर एसपी, कोटा सिटी एसपी, जोधपुर पुलिस कमिश्नरेट (पूर्व) डीसीपी, प्रतापगढ़ एसपी, जयपुर पुलिस कमिश्नरेट क्राइम डीसीपी, जयपुर कमिश्नरेट मुख्यालय डीसीपी, एसडीआरएफ जयपुर कमांडेंट, जयपुर पुलिस कमिश्नरेट ट्रैफिक डीसीपी रह चुकी हैं। Udaipur Latest News | Udaipur News | Udaipur News Latest | Udaipur Police
डॉक्टर से बनीं आईपीएस ऑफिसर
हरियाणा के रोहतक में जन्मी अमृता दुहन पहले डॉक्टर थीं और एमबीबीएस के बाद एमडी की पढ़ाई कर मेडिकल कॉलेज में असिस्टेंट प्रोफेसर के रूप में कार्यरत थीं। शादी और संतान प्राप्ति के साथ ही उन्होंने यूपीएससी की तैयारी शुरू की और वर्ष 2016 में 33 साल की उम्र में आईपीएस बनीं।
डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।


