AR Live News
Advertisement
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
AR Live News
No Result
View All Result
Home Home

Udaipur: दोहरे हत्याकांड में 8-10 युवकों ने तलवार से किया हमला, 2 की मौत, 2 घायल

Lucky Jain by Lucky Jain
March 14, 2026
Reading Time: 1 min read
udaipur news double murder in udaipur jhadol baghpura selana village incident


Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

बाघपुरा के सेलाणा गांव में तनाव का माहौल: प्रशासनिक और पुलिस अधिकारी ग्रामीणों की समझाइश का कर रहे प्रयास

उदयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। उदयपुर जिले के झाड़ोल में बाघपुरा थाना क्षेत्र के सेलाणा गांव में शुक्रवार रात राह चलते हुई कहासुनी में दोहरा हत्याकांड हो गया, जबकि दो युवक घायल हैं। पड़ोसी गांव का आशीष अपने दो दोस्त सुखलाल और भैरूलाल के साथ बाइक से सेलाणा गांव में उसकी पत्नी से मिलने जा रहा था। तभी सेलाणा गांव के ही 8-10 लड़कों के साथ राह चलते किसी मामूली बात पर इन तीनों की कहासुनी हुई। बात इतनी बढ़ गयी कि उन 8-10 लड़कों ने इन तीनों पर हमला कर तलवार, चाकू से ताबड़तोड़ वार किए। हमले में सुरेश और भैरूलाल की मौके पर ही मौत हो गयी। आशीष गंभीर घायल है। गांव में झगड़ा होता देख गांव का एक अन्य युवक सुमित बीच बचाव के लिए आया, तो हमलावरों ने उसे भी चाकू-तलवार से घायल कर दिया। udaipur news | double murder in udaipur |

पूरे घटनाक्रम की सूचना घायल आशीष और मृतक युवकों के गांव पहुंची। शनिवार सुबह परिजनों के साथ 500-600 से अधिक संख्या में ग्रामीण सेलाणा गांव इकट्ठा हो गए हैं। डर के कारण आरोपी हमलावर युवकों के परिवार घर छोड़कर भाग गए हैं। मृतक युवकों के परिजनों के साथ सैकड़ों ग्रामीण सेलाणा गांव में प्रदर्शन कर रहे हैं। ग्रामीणों ने मृतक के परिजनों के लिए मुआवजा और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग कर शव लेने से मना कर दिया है। आदिवासी इलाके में हुई इस वारदात के चलते वहां स्थिति बेहद नाजुक बनी हुई है। आशंका है कि कहीं आक्रोशित ग्रामीण आरोपी युवकों के घरों पर हमला न कर दें। selana village jhadol | baghpura jhadol | murder in jhadol | udaipur latest news | udaipur breaking news | udaipur news latest update

गांव में तनाव, भारी पुलिस जाब्ता तैनात

गांव में तनाव की स्थिति देखते हुए आस-पास के सभी थानों के थानाधिकारी मय पुलिस जाब्ता मौके पर तैनात हैं। एडि.एसपी अंजना सुखवाल, डीएसपी विवेक सिंह, तहसीलदार, पटवारी सहित अन्य प्रशासनिक अधिकारी ग्रामीणों की समझाइश का प्रयास कर रहे हैं।

डीएसपी विवेक सिंह ने बताया कि हमले में रिछावर निवासी सुरेश उर्फ सुखलाल (25) पुत्र अमृत अहारी और भैरूलाल (27) पुत्र प्रभुलाल की मौत हुई है। जबकि चौकड़ी गांव निवासी आशीष और बीच बचाव के लिए आया सेलाणा निवासी सुमित घायल हैं, जिनका हॉस्पिटल में उपचार चल रहा है। हमलावरों में शामिल सेलाणा गांव के मनीष सहित सभी आरोपियों की पहचान कर नामजद कर दो आरोपियों को हिरासत में ले लिया गया है, हमलावर युवकों के साथ मौके पर मौजूद उनके दो रिश्तेदार नाई क्षेत्र के भी बताए गए हैं। सभी आरोपियों की तलाश जारी है। ग्रामीणों की समझाइश के प्रयास जारी है, मौके पर स्थिति नियंत्रण में हैं।

आशीष पत्नी से मिलने सेलाणा गांव जा रहा था

पुलिस ने बताया कि बाघपुरा थाना क्षेत्र के चौकड़ी गांव निवासी आशीष की पत्नी अनीता का पीहर सेलाणा गांव में हैं। अनीता पिछले कुछ दिनों से पीहर थी। आशीष शुक्रवार रात अपने दो दोस्त सुखलाल और भैरूलाल के साथ बाइक पर पत्नी से मिलने सेलाणा गांव जा रहा था।

तीनों सेलाणा गांव में थे, तभी रास्ते में इन्हें सेलाणा गांव के ही 8-10 लड़के मिले। रास्ता क्रॉसिंग की मामूली बात पर इन तीनों की उन लड़कों से कहासुनी हो गयी। बात इतनी बढ़ गयी कि उन 8-10 लड़कों ने इन तीनों पर हमला बोल दिया और सुखलाल एवं भैरूलाल के तलावार मार दी, आशीष ने जान बचाकर भागने की कोशिश की, लेकिन हमलावरों ने उसे भी चाकू मार घायल कर दिया। यह सब देख गांव के अन्य युवक सुमित ने बीच-बचाव किया तो हमलावर ने उसे भी घायल कर फरार हो गए। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। सभी घायलों को अस्पताल पहुंचाया। जिनमें चिकित्सकों ने सुखलाल और भैरूलाल को मृत घोषित कर दिया।

डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

रोचक वीडियोज के लिए एआर लाइव न्यूज के https://www.youtube.com/@arlivenews3488/featured यू-ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

Tags: ar live newscrime in udaipurdouble murder in baghpura jhadoldouble murder in jhadol udaipurdouble murder in udaipurjhadol baghpura selana villagelatest news in hindiRajasthanrajasthan newsselana village jhadol udaipurudaipurUdaipur newsudaipur news updateUdaipur Police

visitors

arlivenews
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • International
  • Expert Articles
  • photo gallery
  • Entertainment
  • Privacy Policy
  • Archives
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .

error: Copy content not allowed
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .