AR Live News
Advertisement
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
AR Live News
No Result
View All Result
Home Home

पीले रंग में रचा उम्मीदों का उत्सव: शुरू हुआ 45वां दिव्यांग सामूहिक विवाह समारोह

Lucky Jain by Lucky Jain
March 14, 2026
Reading Time: 1 min read
narayan seva sansthan differently abled 45th mass wedding ceremony start


Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

15 मार्च को 51 जोड़े लेंगे सात फेरे : हर जोड़े की अपनी कहानी, संघर्ष से संवरते सपने

उदयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। नारायण सेवा संस्थान की ओर से बड़ी स्थित संस्थान परिसर में शनिवार से दो दिवसीय 45वें निशुल्क दिव्यांग एवं निर्धन सामूहिक विवाह समारोह की शुरूआत हुई। जहां गीत-संगीत की धुनों के साथ 51 जोड़ों के (युवक-युवतियों) के हल्दी-मेहंदी लगायी गयी, वहीं परिजन और मेहमान संगीत संध्या में जमकर झूमे।

विवाह समारोह का शुभारंभ शुभ मुहूर्त में गणपति स्थापना और गणपति वंदन नृत्य के साथ हुआ। इसके बाद हल्दी और मेहंदी की पारंपरिक रस्मों ने पूरे परिसर को उत्साह और मंगल भाव से भर दिया। सभी 51 जोड़े पीले परिधान में पीले फूलों से सुसज्जित हाड़ा सभागार के मंच पर अपने निर्धारित स्थानों पर आसीन हुए। संस्थान के संस्थापक चेयरमैन पद्मश्री कैलाश मानव, सहसंस्थापिका कमला देवी, अध्यक्ष प्रशांत अग्रवाल, निदेशक वंदना अग्रवाल और पलक अग्रवाल ने विशिष्ट अतिथियों के साथ गणपति स्थापना कर विवाह समारोह का विधिवत शुभारंभ किया। narayan seva sansthan | differently abled 45th mass wedding ceremony | haldi mehndi sangeet rituals in wedding | destination weeding |

narayan seva sansthan differently abled 45th mass wedding ceremony start

मेहमान भी संगीत धुनों पर झूमे

निदेशक वंदना अग्रवाल और पलक अग्रवाल के निर्देशन में अतिथियों ने जोड़ों को हल्दी और उसके बाद मेहंदी लगाने की रस्म निभाई। इस दौरान आए है मेरी जिंदगी में बहार.., हल्दी लगाओ तेल चढ़ाओ री.., म्हारी मेहंदी को रंग.., श्याम नाम की मेहंदी.., जैसे गीतों पर अतिथियों ने उत्साह के साथ ठुमके लगाए और पूरा माहौल उत्सवमय हो उठा।

संस्थान अध्यक्ष प्रशांत अग्रवाल ने बताया कि रविवार सुबह 11.15 बजे सभी जोड़े वैदिक विधि-विधान के साथ पवित्र अग्नि के सात फेरे लेकर 51 जोड़े दांपत्य जीवन में प्रवेश करेंगे। संस्थान की ओर से प्रत्येक जोड़े को गृहस्थ जीवन के लिए आवश्यक सामग्री उपहार स्वरूप प्रदान की जाएगी। 51 जोड़ों में 25 दिव्यांग और 26 सकलांग जोड़े हैं। समारोह में मुख्य अतिथि विजया कुमारी (दिल्ली), त्रिशाल शर्मा (साउथ अफ्रीका), महिराज (मॉरीशस) और प्रसन्न कुमार राउत (उड़ीसा) सहित सेवा मनीषियों का पगड़ी-उपरना और स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मान किया गया।

narayan seva sansthan differently abled 45th mass wedding ceremony start
narayan seva sansthan | differently abled 45th mass wedding
narayan seva sansthan differently abled 45th mass wedding ceremony start
Tags: ar live newsdestination weedingdifferently abled 45th mass wedding ceremonyhaldi mehndi sangeet rituals in weddinglatest news in hindinarayan seva sansthanRajasthanrajasthan newsudaipurUdaipur newsudaipur news updatewedding ceremonywedding rituals

visitors

arlivenews
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • International
  • Expert Articles
  • photo gallery
  • Entertainment
  • Privacy Policy
  • Archives
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .

error: Copy content not allowed
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .