AR Live News
Advertisement
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
AR Live News
No Result
View All Result
Home Udaipur

दिव्यांगता को परास्त कर ब्यूटीशियन और स्कूल टीचर ने थामा एक-दूजे का हाथ: 51 जोड़ों का बसेगा संसार

Lucky Jain by Lucky Jain
March 13, 2026
Reading Time: 1 min read
udaipur news narayan seva sansthan 45th divyang mass wedding ceremony


Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

नारायण सेवा संस्थान में 14-15 मार्च को दो दिवसीय दिव्यांग एवं निर्धन सामूहिक विवाह

उदयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। शारीरिक दिव्यांगता किसी को भी जीवन में काफी पीछे रह जाने को मजबूर कर देती है। लेकिन कुछ लोग ऐसे भी होते हैं जो संघर्ष के साथ आगे बढ़कर दिव्यांगता को न सिर्फ परास्त करते हैं, बल्कि लाखों लोगों के लिए मिसाल बन जाते हैं। ऐसे ही दो लोग जब एक-दूसरे का हाथ थाम लें, तो उनका जीवन मानो पूर्ण हो जाता है। ऐसा ही एक जोड़ा नारायण सेवा संस्थान की ओर से 14-15 मार्च को होने वाले निशुल्क दिव्यांग एवं निर्धन सामूहिक विवाह समारोह में 51 जोड़ों के साथ जीवनसाथी बनेंगे। udaipur news | narayan seva sansthan | 45th divyang mass wedding ceremony |

संस्थान अध्यक्ष प्रशांत अग्रवाल ने बताया कि समारोह के दूसरे दिन सभी जोड़े वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पवित्र अग्नि के सात फेरे लेकर दाम्पत्य जीवन में प्रवेश करेंगे। साथ ही नवदंपतियों को गृहस्थी के उपयोग की आवश्यक सामग्री भी भेंट की जाएगी। इनमें कुछ जोड़े ऐसे भी हैं जिनका संस्थान में न सिर्फ उपचार हुआ है, बल्कि उन्होंने यहां स्वरोजगार का प्रशिक्षण प्राप्त किया और आत्मनिर्भर बनें। अब संस्थान के सहयोग से ही वे दाम्पत्य जीवन शुरू करेंगे।

मधु और संतोष की कहानी आत्मनिर्भर बनने की

51 जोड़ों में से एक जोड़ी मधु भोई और संतोष कुमार लोढ़ा भी है, जिनकी कहानी संघर्ष और उम्मीद की मिसाल है। उदयपुर के खेमपुरा निवासी मधु भोई बाएं पैर से दिव्यांग हैं, लेकिन उनके हौसले मजबूत हैं। वे शहर में संचालित एक ब्यूटी पार्लर में कार्य कर आत्मनिर्भर जीवन जी रही हैं। परिवार में माता प्रेम बाई, भाई और चार बहनें हैं, पिता कन्हैया लाल का देहांत हो चुका है। सीमित संसाधनों और आर्थिक अभाव के बावजूद मधु ने कभी हार नहीं मानी और अपने परिवार का सहारा बनी रहीं।

मध्यप्रदेश के इंदौर जिले के नौलाना ग्राम निवासी संतोष कुमार लोढ़ा भी जीवन की कठिनाइयों से जूझते हुए आगे बढ़े हैं। जन्म के छह माह बाद उन्हें पैरालिसिस हो गया था, लेकिन पिता रमेश चंद्र और माता भागू बाई ने उन्हें संभाला और उन्हें शिक्षा से जोड़े रखा। आज संतोष एक स्कूल में शिक्षक के रूप में कार्यरत हैं और सम्मानजनक जीवन जी रहे हैं। परिस्थितियों के कारण दोनों का विवाह लंबे समय तक नहीं हो पा रहा था। दोनों की एक कार्यक्रम में मुलाकात हुई। दोनों ने एक-दूसरे के संघर्ष को समझा और अब जीवनसाथी बनने जा रहे हैं।

क्लिक कर यह भी पढ़ें : दिव्यांग सामूहिक विवाह समारोह में देशभर से आएंगे 700 मेहमान

दिव्यांग सामूहिक विवाह में देशभर से 700 मेहमान होंगे शामिल: 51 जोड़ों को देंगे आशीर्वाद

डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

Tags: 45th Divyang Mass Wedding Ceremonyar live newslatest news in hindimass weddingmass weddings for differently-abled couplesnarayan seva sansthanNarayan Seva Sansthan 45th Divyang Mass Wedding CeremonyRajasthanrajasthan newsudaipurUdaipur newsudaipur news | mass weddingudaipur news update

visitors

arlivenews
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • International
  • Expert Articles
  • photo gallery
  • Entertainment
  • Privacy Policy
  • Archives
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .

error: Copy content not allowed
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .