AR Live News
Advertisement
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
AR Live News
No Result
View All Result
Home Home

शेयर मार्केट में भारी गिरावट: बीएसई सेंसेक्स 1538.92 अंक गिरे

Lucky Jain by Lucky Jain
March 13, 2026
Reading Time: 1 min read
share market update today indian stock market massive crash BSE Sensex Drops -


Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

एआर लाइव न्यूज। अमेरिका-इजराइल और ईरान में जारी जंग के चलते पश्चिम एशिया में तनाव और तेल की बढ़ती कीमतों के कारण शुक्रवार को शेयर बाजार में भारी गिरवाट देखने को मिली। बीएसई सेंसेक्स शुक्रवार दोपहर 1.55 बजे 2.02% या 1538.92 अंक गिरकर 74495.50 पर आ गया। जबकि एनएसई निफ्टी-50 2.12 प्रतिशत की गिरावट के साथ 23128.70 पर आ गया।

share market update : BSE Sensex dropping over 1538 points to hover around 74495 and the Nifty 50 falling below 23128. | share market update today | BSE Sensex | NSE | Nifty 50 | indian stock massive crash | national news | crude oil | crude oil prices elevated | National News |

इन सेक्टर्स में ज्यादा गिरावट दिखी

क्रूड ऑइल की कीमत 100 डॉलर प्रति बैरल के करीब पहुंच चुकी है, इससे शेयर बाजार में गिरावट जारी रहने की संभावना है। शुक्रवार को हुई बिकवाली से बैंकिंग, धातु, पूंजीगत सामान और ऑटो शेयरों में सबसे अधिक नुकसान हुआ है। एचडीएफसी, एसबीआई, आईसीआईसीआई, कोटक महिन्द्रा सहित अन्य बैंकों के शेयरों में गिरावट दर्ज की गयी है। धातु और बुनियादी ढांचा क्षेत्रों के शेयरों में भारी बिकवाली देखी गई। लार्सन एंड टुब्रो के शेयर सूचकांक में सबसे खराब प्रदर्शन करने वाले शेयरों में से एक बन गया।

हिंडाल्को, टाटा-स्टील के शेयरों में गिरावट दर्ज की गई। अल्ट्राटेक सीमेंट, मारुति सुजुकी, आइशर मोटर्स और जेएसडब्ल्यू स्टील जैसे अन्य शेयरों में भी भारी गिरावट देखी गई। ऑटो और औद्योगिक शेयरों पर भी दबाव है। महिंद्रा एंड महिंद्रा, मारुति सुजुकी, भारत इलेक्ट्रॉनिक्स और आइशर मोटर्स के शेयरों में भी गिरावट रही। बुनियादी ढांचे और औद्योगिक गतिविधियों से जुड़े शेयरों पर आमतौर पर वैश्विक जोखिम का असर जल्दी पड़ता है। ऐसे में इनकी कंपनियों के शेयर्स भी भारी गिरावट में हैं।

बाजार में इतनी भारी गिरावट के बीच हिंदुस्तान यूनिलीवर के शेयरों में लगभग 1.8% की वृद्धि हुई, टाटा कंज्यूमर प्रोडक्ट्स, ट्रेंट और भारती एयरटेल के शेयरों में भी तेजी देखी गई, जबकि नेस्ले इंडिया और अपोलो हॉस्पिटल्स ने अपेक्षाकृत स्थिरता प्रदर्शित की।

डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

Tags: ar live newsBSE Sensexcrude oilcrude oil pricesindian stockindian stock massive crashlatest news in hindinational newsNifty 50Nifty50NSE Nifty 50Rajasthanrajasthan newsshare market update todayudaipurUdaipur newsudaipur news update

visitors

arlivenews
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • International
  • Expert Articles
  • photo gallery
  • Entertainment
  • Privacy Policy
  • Archives
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .

error: Copy content not allowed
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .