AR Live News
Advertisement
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
AR Live News
No Result
View All Result
Home Home

एसीबी ट्रेप: डीएसपी की वृत स्पेशल टीम रिश्वत लेते पकड़ी गयी, मासिक बंधी लेता कांस्टेबल गिरफ्तार

Lucky Jain by Lucky Jain
March 12, 2026
Reading Time: 2 mins read
udaipur acb arrest police constable of DSP udaipur city east circle special team for taking 20000 monthly bribe


Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

डीएसपी ईस्ट की वृत स्पेशल टीम के एएसआई, हेडकांटेबल और कांस्टेबल की तलाश जारी:

चारों पुलिसकर्मियों ने कार गैराज संचालक को धमकाते हुए कहा“हम डिप्टी साहब की स्पेशल टीम से हैं“

उदयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) उदयपुर की स्पेशल यूनिट ने बुधवार रात उदयपुर पुलिस के सिटी ईस्ट डीएसपी सूर्यवीर सिंह की वृत स्पेशल टीम को रिश्वत लेते पकड़ा है। एसीबी ने कांस्टेबल नागेन्द्र सिंह को परिवादी से मासिक बंधी के 20 हजार रूपए रिश्वत लेते धर दबोचा है, वहीं डीएसपी की वृत स्पेशल टीम के एएसआई शक्ति सिंह, हेडकांस्टेबल अर्जुन सिंह और कांस्टेबल अनिल मीणा की तलाश जारी है। एसीबी ने चारों पुलिस कर्मियों के खिलाफ नामजद एफआईआर दर्ज कर ली है। यह कार्रवाई एसीबी महानिदेशक गोविंद गुप्ता के निर्देशन में उदयपुर एसीबी एडि.एसपी राजीव जोशी के नेतृत्व में एसीबी टीम ने की है। udaipur acb arrest police constable of Dy.SP east circle special team for taking 20000 monthly bribe. acb searching constable associates three other police personnel

एसीबी का यह ट्रेप उदयपुर में काफी चर्चा का विषय बना हुआ है। क्यों कि लोगों ने पुलिस अधीक्षक द्वारा बनायी जिला स्पेशल टीम तो सुनी थी, लेकिन एक डीएसपी ने भी अपनी वृत स्पेशल टीम बना रखी थी, ऐसा उदयपुर में पहली बार देखने-सुनने को मिला है। अब देखना यह होगा कि आईजी गौरव श्रीवास्तव और जिला पुलिस अधीक्षक योगेश गोयल उदयपुर शहर पुलिस के पकड़े गए इस तरह के भ्रष्टाचार को लेकर क्या कार्यवाही करेंगे। क्या डीएसपी के स्तर पर बनायी गयी इस प्रकार की वृत स्पेशल टीम को लेकर कोई नोटिस जारी होंगे, या कोई जवाब-तलब किए जाएंगे। udaipur acb | udaipur police | DSP east circle | police special team | monthly bribe | corruption in udaipur police | udaipur news update | udaipur news | udaipur breaking news | udaipur latest news

गैराज चलाने देने और कोई कार्रवाई नहीं करने की एवज में मांगी मासिक बंधी

एसीबी महानिदेशक गोविंद गुप्ता ने बताया कि परिवादी ने एसीबी कार्यालय पर शिकायत की थी, जिसमे बताया था कि उसका एकलिंगपुरा अंडरपास के पास प्रतापनगर रोड की तरफ कार सर्विस का गैराज है, कुछ दिन पहले पुलिसकर्मी नागेन्द्र सिंह, शक्ति सिंह, अर्जुन सिंह व अनिल मीणा सादी वर्दी में पुलिस की सरकारी गाड़ी लेकर उसके गैराज पर आये थे, इन चारों ने बताया कि वे डिप्टी साहब की स्पेशल टीम में है।

उन पुलिसकर्मियों ने गैराज में पडी हुई गाडियों के बोनट खोल खोल कर चैक किये और धमकाया कि चोरी की गाडियां काटते हो, तुम्हारे खिलाफ शिकायत है। जिस पर परिवादी ने सारी गाडियों के कागज उन पुलिसकर्मियों को दिखाए तो कहने लगे कि तुम्हारे गैराज में नाबालिग काम करते हैं, तेरे खिलाफ मुकदमा दर्ज करेंगे, तुम जीएसटी भी नहीं भरते हो, तुम्हारा गैराज सीज करवा देंगे।

डीएसपी की इस स्पेशल टीम को सर्किल में घूमने के लिए दी हुई थी पुलिस की बोलेरो

परिवादी ने एसीबी को शिकायत में बताया कि वे पुलिसकर्मी आये दिन उसके गैराज पर आकर गैराज चैक कर उसे डरा धमकाकर परेशान करने लगे और उसके खिलाफ कार्यवाई नहीं करने, गैराज को सुचारू रूप से चलाने देने और परेशान नहीं करने की एवज में 50 हजार मासिक बंधी के रूप में रिश्वत मांगी। परिवादी ने बताया काफी हाथा-जोड़ी करने पर ये चारों 25000 रूपए की मासिक बंधी पर तैयार हुए हैं।

एसीबी डीआईजी डॉ. रामेश्वर सिंह के निर्देशन में उदयपुर एसीबी स्पेशल यूनिट प्रभारी एडि.एसपी राजीव जोशी के नेतृत्व में टीम ने परिवादी की शिकायत का सत्यापन किया। जिसमें आरोपी कांस्टेबल नागेन्द्र सिंह, एएसआई शक्ति सिंह, कांस्टेबल अनिल मीणा द्वारा परिवादी महेन्द्र डांगी को उसके विरूद्ध कार्यवाही नहीं करने एवं गैराज को सुचारू रूप से चलाने देने की ऐवज में 25000 रूपये रिश्वत मांगने और परिवादी के निवेदन पर मासिक बंधी कम कर 20 हजार रूपए रिश्वत राशि लेने की सहमति देने पर रिश्वत मांगने की पुष्टि हुई।

इस पर बुधवार रात एसीबी टीम ने ट्रेप कार्यवाही करते हुये उदयपुर पुलिस डीएसपी सिटी ईस्ट की स्पेशल टीम के कांस्टेबल नागेन्द्र सिंह को परिवादी से 20 हजार रूपए रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। वहीं नामजद अन्य आरोपी एएसआई शक्ति सिंह, हेडकांस्टेबल अर्जुन सिंह, कांस्टेबल अनिल मीणा की तलाश कर रही है।

सर्किल स्पेशल टीम पहले किसी डीएसपी ने नहीं बनायी

सूत्रों के अनुसार इससे पहले किसी भी डीएसपी ने इस प्रकार की कभी कोई सर्किल स्पेशल टीम नहीं बनायी थी। ऐसे में उदयपुर शहर में डीएसपी ईस्ट की पोस्ट पर सूर्यवीर सिंह के आने के बाद इस प्रकार की सर्किल स्पेशल टीम बनाया जाना काफी चर्चा का विषय है और कई सवाल भी खड़े करती है।

डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

रोचक वीडियोज के लिए एआर लाइव न्यूज के https://www.youtube.com/@arlivenews3488/featured यू-ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

Tags: ar live newscorruption in udaipur policelatest news in hindimonthly bribenational newsRajasthanrajasthan newsudaipurudaipur ACBUdaipur breaking newsudaipur DSP east circleudaipur latest newsUdaipur newsudaipur news updateUdaipur Policeudaipur police special teamUdaipur update news

visitors

arlivenews
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • International
  • Expert Articles
  • photo gallery
  • Entertainment
  • Privacy Policy
  • Archives
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .

error: Copy content not allowed
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .