AR Live News
Advertisement
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
AR Live News
No Result
View All Result
Home Home

निकाय चुनाव में क्यों हो रही देरी, नगरीय विकास मंत्री ने स्पष्ट की स्थिति

Devendra Sharma by Devendra Sharma
March 11, 2026
Reading Time: 1 min read
rajasthan UDH Minister kharra in vidhan sabha


Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

चुनावों को लेकर अभी काफी दिन और इंतजार करना पड़ सकता

उदयपुर,एआर लाइव न्यूज। राजस्थान में निकाय चुनावों को लेकर अभी काफी दिन और इंतजार करना पड़ सकता है। कारण यह कि अभी तक ओबीसी जनसंख्या का स्पष्ट आंकड़ा ही नहीं आया है और जब तक इसको लेकर स्थिति साफ नहीं होगी चुनावी कार्यक्रम घोषित होना मुश्किल है। | udaipur news Municipal Elections Rajasthan |

नगरीय विकास मंत्री झाबर सिंह खर्रा द्वारा एक दिन पूर्व राजस्थान विधानसभा में दी गई जानकारी से चुनावी अटकलों को लेकर स्थिति स्पष्ट हुई है। राजस्थान नगरपालिका (संशोधन) विधेयक 2026 पर चर्चा का जवाब देते हुए खर्रा ने कहा कि विभिन्न प्रदेशों के अन्य पिछड़ा वर्ग आयोगों द्वारा अन्य पिछड़ी जातियों को राजनीतिक आरक्षण देने हेतु रिट याचिकाएं दायर की गई थी। रिट याचिकाओं पर निर्णय देते हुए सर्वोच्च न्यायालय ने कहा की राज्य अन्य पिछड़ा वर्ग आयोग को अन्य पिछड़ा वर्ग की जनसंख्या के अधिकृत आंकड़े राज्य सरकार को प्रस्तुत करने होंगे। यह आंकड़े राज्य सरकार द्वारा स्वीकृत किए जाने के उपरांत अन्य पिछड़ा वर्ग को राजनीतिक आरक्षण दिया जा सकता है। Municipal Elections Rajasthan | Municipal Elections Rajasthan | UDH Minister Jhabar Singh Kharra | udh Minister Jhabar Singh Kharra replied in rajasthan vidhan sabha delay in the local body elections

मंत्री झाबर सिंह खर्रा ने कहा कि वर्तमान में अन्य पिछड़ा वर्ग जनसंख्या के आधिकारिक आंकड़े उपलब्ध नहीं होने के कारण नगर निकाय चुनाव में विलंब हो रहा है। राज्य सरकार की मंशा है कि अन्य पिछड़ा वर्ग को राजनीतिक आरक्षण देकर नगर निकायों में उनका उचित प्रतिनिधित्व सुनिश्चित किया जाए। Municipal Elections Rajasthan | udaipur news Municipal Elections Rajasthan |

परिसीमन नगर निकायों में तय मापदंडों के अनुसार हो रहा

सदन में नगरीय विकास मंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार तय मापदंडों के अनुसार नगर निकायों का उचित परिसीमन सुनिश्चित कर रही है। 309 में से 234 नगर निकायों में मापदंडों के अनुसार ही परिसीमन किया गया है। शेष निकायों में भी न्यूनतम विचलन आया है। उन्होंने कहा कि दो से अधिक संतानों वाले प्रत्याशी अब नगर निकायों के चुनावों में भाग ले सकेंगे।

डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

रोचक वीडियोज के लिए एआर लाइव न्यूज  के https://www.youtube.com/@arlivenews3488/featuredयू-ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें।

Tags: Jhabar Singh Kharralatest news in hindiMunicipal Elections Rajasthanrajasthan newsReason of delay in Local Body ElectionUdaipur newsudaipur news Municipal Elections Rajasthanudaipur news updateudh minister Jhabar Singh KharraUDH Minister Rajasthan

visitors

arlivenews
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • International
  • Expert Articles
  • photo gallery
  • Entertainment
  • Privacy Policy
  • Archives
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .

error: Copy content not allowed
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .