देश भर के विश्वविद्यालयों और महाविद्यालयों के प्राध्यापक एवं शोधार्थी भाग ले रहे
उदयपुर,एआर लाइव न्यूज। उदयपुर के भू विज्ञानी एवं शिक्षाविद् डॉ.गोविंदसिंह भारद्वाज को राजकोट में आयोजित शॉर्ट टर्म प्रोग्राम (एसटीपी-46) में व्याख्यान के लिए आमंत्रित किया गया है। udaipur news Dr. Govind Singh Bhardwaj | Short Term Program in rajkot|
भारद्वाज ने बताया कि मालवीय मिशन टीचर ट्रेनिंग सेंटर सौराष्ट्र यूनिवर्सिटी राजकोट द्वारा यह कार्यक्रम जलवायु परिवर्तन और सतत विकास विषय पर 14 मार्च तक राजकोट में आयोजित हो रहा है। इसमें देश भर के विश्वविद्यालयों और महाविद्यालयों के प्राध्यापक एवं शोधार्थी भाग ले रहे हैं। भारद्वाज को विषय Critical Appraisal and Significance of Cyber Physical Systems for Climate Change and Sustainable Development दिया गया। जो कि आधुनिक तकनीक, जलवायु परिवर्तन और सतत विकास के वैज्ञानिक पहलुओं पर विस्तार से संबंधित है। Dr. Govind Singh Bhardwaj Short Term Program in rajkot
व्याख्यान के बाद सार्थक चर्चा भी हुई
व्याख्यान में देश के विभिन्न विश्वविद्यालयों से लगभग सौ सहायक आचार्य, सह आचार्य प्रतिभागी रहे। व्याख्यान के बाद चर्चा भी बहुत सार्थक रही। सभी को नये तकनीकी विषय की जानकारी से बहुत उत्साहित रहें। गुजरात,महाराष्ट, राजस्थान, मध्यप्रदेश, झारखंड, दिल्ली,हरियाणा और उत्तरप्रदेश राज्यों के विभिन्न विश्वविद्यालयों से प्रतिभागी रहे। सभी प्रतिभागियों प्रोफेसर को दस प्रश्न की प्रश्नोत्तरी भी दी गई। उससे उनके ज्ञान वर्धन पर केन्द्रित किया। Climate Change and Sustainable Development
डॉ.भारद्वाज भू-विज्ञान, खनन, पर्यावरण संरक्षण और भू-तकनीकी अनुसंधान के क्षेत्र में अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त विशेषज्ञ हैं। उनके 200 से अधिक शोध पत्र राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय पत्रिकाओं में प्रकाशित हो चुके हैं तथा वे अनेक विश्वविद्यालयों और वैज्ञानिक मंचों पर आमंत्रित वक्ता के रूप में व्याख्यान दे चुके हैं।
डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।
https://www.youtube.com/@arlivenews3488/featuredरोचक वीडियोज के लिए एआर लाइव न्यूज के यू-ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें।


