नोटिस के जवाब में दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किए
उदयपुर,एआर लाइव न्यूज। उदयपुर विकास प्राधिकरण यानी यूडीए ने आज बुधवार को राजस्व ग्राम बलीचा में एक मिष्ठान भण्डार को सीज किया। UDA udaipur seized sweet shop
यूडीए आयुक्त राहुल जैन ने बताया कि राजस्व ग्राम बलीचा के आराजी संख्या 973,974 में बिना स्वीकृति एवं बिना भूउपयोग परिवर्तन करवाये निर्माण कर महादेव जोधपुर स्वीट्स नाम से व्यवसायिक गतिविधियां चल रही थी। यूडीए ने इस निर्माण को लेकर संबंधित व्यक्ति को नोटिस भी जारी किया। उसके बावजूद नोटिस के जवाब में निर्माण स्वीकृति व भूरूपांतरण के दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किए। इस पर आज मिष्ठान भंडार को सीज की कार्रवाई की गई। राजस्व ग्राम मनवाखेडा में बिना स्वीकृति एवं बिना भू उपयोग परिवर्तन करवाये आरओ फिल्टर प्लान्ट लगाने पर इस भवन को भी सीज किया गया। UDA udaipur seized sweet shop
डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।
रोचक वीडियोज के लिए एआर लाइव न्यूज के https://www.youtube.com/@arlivenews3488/featured यू-ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें।


