AR Live News
Advertisement
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
AR Live News
No Result
View All Result
Home Home

उदयपुर: कॉमर्शियल सिलेंडर सप्लाई बंद, होटल, रेस्टोरेंट, चाय-नाश्ते की दुकानों पर असर, पर्यटन पर भी संकट

Lucky Jain by Lucky Jain
March 10, 2026
Reading Time: 2 mins read
Udaipur Commercial LPG cylinder supply halted


Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

टूरिस्ट सीजन में पर्यटन को झटका : 500 होटल, 1500 रेस्टोरेंट के किचन बंद होने की कगार पर

उदयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। अमेरिका-इजराइल और ईरान के बीच चल रही जंग का बड़े स्तर पर असर भारत पर दिखने लगा है। भले ही सरकार इस बात को स्वीकार न करे, लेकिन एलजीपी संकट शुरू हो गया है। गैस एजेंसियों ने कंपनियों के जारी आदेश के तहत कॉमर्शियल सिलेंडर की बुकिंग और सप्लाई बंद कर दी। इससे होटल, रेस्टोरेंट, ढाबे पर अस्थायी संकट आ गया है और सीधे तौर पर पर्यटन प्रभावित हो रहा है। Udaipur news Commercial cylinder supply halted, impacting hotel, restaurant, tea and snack shops and also on tourism in udaipur

पर्यटन नगरी उदयपुर की बात करें तो यहां एलपीजी के 2000 कॉमर्शियल सिलेंडर प्रति दिन सप्लाई होते हैं। पर्यटकों के चलते उदयपुर में होटल-रेस्टोरेंट एक बड़ी इंडस्ट्री है। उदयपुर में करीब 500 से अधिक बड़ी होटल-रिसोर्ट और 1500 से अधिक रेस्टोरेंट हैं, जबकि छोटे होटल, चाय-नाश्ते की दुकानें या टूरिस्ट पेइंगगेस्ट अलग हैं। Udaipur news Commercial cylinder supply

कॉमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई बंद होने से खाना बनाने से लेकर खाना पहुंचाने वाले डिलीवरी बॉय तक इस इंडस्ट्री से प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से जुड़े लाखों लोगों के रोजगार पर भी संकट खड़ा हो गया है। यही हालात रहे तो आने वाले दिनों में उदयपुर के इन होटल-रेस्टारेंट के अस्थायी रूप से बंद होने की नौबत आ जाएगी।

सावों पर भी संकट

अभी सावे चल रहे हैं, बड़ी संख्या में लोगों ने शादियों के लिए होटल-रिसोर्ट में बुकिंग की हुई है। कॉमर्शियल सिलेंडर सप्लाई नहीं होने से इन शादियों पर भी संकट आ गया है। जब सिलेंडर मिलेंगे नहीं तो मेहमानों के लिए खाना कैसे बनेगा।

स्वास्थ्य और शिक्षा से जुड़ी सेवाओं में ही सप्लाई, बाकि के लिए स्टॉक ही खत्म हो गया

उदयपुर एलपीजी फेडरेशन के सचिव सुनील जोशी ने बताया कि उदयपुर में प्रति दिन करीब 2000 कॉमर्शियल सिलेंडर सप्लाई होते हैं। हमारे पास कंपनियों से 7 मार्च को ही कॉमर्शियल सिलेंडर की बुकिंग बंद करने ऑर्डर आ गए थे। दो दिन तो हमने हमारे कस्टमर्स को स्टॉक में रखे सिलेंडर से सप्लाई की, लेकिन अब उदयपुर की सभी गैस एजेंसियों के पास कॉमर्शियल सिलेंडर का स्टॉक भी करीब-करीब खत्म हो गया है।

अभी सिर्फ हॉस्पिटल, हॉस्पिटल की कैंटीन, कॉलेजों के स्टूडेंट हॉस्टल, आदिवासी छात्र-छात्राओं के हॉस्टल, सेंट्रल जेल, मिड-डे-मील सहित स्वास्थ्य और शिक्षा से जुड़ी सेवाओं के लिए ही जरूरत के अनुसार कॉमर्शियल सिलेंडर सप्लाई करने के ऑर्डर हैं।

सरकार को हमारे लिए किसी विकल्प पर विचार करना चाहिए

उदयपुर होटल एसोसिएशन के पूर्व सचिव जतिन श्रीमाली ने बताया कि एक तरफ सरकार पाबंद करती है कि होटल, रेस्टोरेंट, ढाबे एलपीजी कॉमर्शियल कनेक्शन लेकर कॉमर्शियल सिलेंडर ही उपयोग में लें। यहां तक कि चाय-नाश्ते की दुकान चलाने वाले को भी कॉमर्शियल सिलेंडर उपयोग के लिए पाबंद किया। लेकिन जैसे ही एलजीपी का संकट आया, सबसे पहले इसी इंडस्ट्री में कॉमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई बंद कर दी।

जतिन श्रीमाली ने कहा अभी टूरिस्ट सीजन चल रहा है। उदयपुर में करीब 500 से अधिक होटल-रिसोर्ट और 1500 से अधिक रेस्टोरेंट है, जबकि सैकड़ों ऐसे होटल-ढाबे, चाय-नाश्ते की दुकानें हैं, जो किसी गिनती में नहीं हैं, इन सभी पर संकट खड़ा हो गया है। ऐसे में सरकार और एलपीजी संबंधित कंपनियों से आग्रह है कि इस समस्या का शीघ्र कोई समाधान किया जाए, ताकि पर्यटन उद्योग प्रभावित न हो और व्यापार सामान्य रूप से चल सके।

डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

रोचक वीडियोज के लिए एआर लाइव न्यूज के https://www.youtube.com/@arlivenews3488/featured यू-ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

Tags: ar live newsCommercial LPG cylinder supply haltedCommercial LPG cylinder supply halted in udaipurhotel restaurant in udaipurlake citylake city udaipurlatest news in hindiRajasthanrajasthan newsTourist City Udaipurudaipurudaipur : Commercial LPG cylinder supply haltedUdaipur newsudaipur news updateudaipur tourism

visitors

arlivenews
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • International
  • Expert Articles
  • photo gallery
  • Entertainment
  • Privacy Policy
  • Archives
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .

error: Copy content not allowed
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .