AR Live News
Advertisement
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
AR Live News
No Result
View All Result
Home Home

एसीबी ने यूडीसी और AAO को किया ट्रैप

Devendra Sharma by Devendra Sharma
March 9, 2026
Reading Time: 1 min read
ACB trap UDC and AAo in Banswara


Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

परिवादी को धमका कर थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाने का डर दिखा कर मांगी रिश्वत

उदयपुर,एआर लाइव न्यूज। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो बांसवाडा की टीम ने आज सोमवार को बांसवाडा में मिलन भट्ट सहायक प्रशासनिक अधिकारी, कोष कार्यालय बांसवाडा व कचरू कटारा वरिष्ठ सहायक,तहसील कार्यालय बांसवाडा को दस हजार रूपए रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। ACB trap UDC and AAO in Banswara

एसीबी को शिकायत मिली कि एक परिवादी ने अपने ई मित्र के माध्यम से किसी आवेदनकर्ता के जाति व मूल निवास प्रमाण पत्र के लिए ऑनलाईन आवेदन किया था। आवेदन पत्र में पटवारी के फर्जी हस्ताक्षर बताकर तहसील कार्यालय के वरिष्ठ सहायक कचरू कटारा द्वारा परिवादी को धमका कर उसके विरूद्ध पुलिस थाना में रिपोर्ट दर्ज करवाने का डर दिखा कर परिवादी से रिश्वत राशि की मांग की जा रही थी। ACB trap UDC and AAO in Banswara

शिकायत मिलने पर सत्यापन में आरोपी कचरू कटारा द्वारा दस हजार रूपये रिश्वत राशि की मांग की गई। जिस पर एसीबी के उप महानिरीक्षक डॉ.रामेश्वर सिंह के सुपरवीजन में एसीबी बांसवाडा ऋषिकेश मीना अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में टीम ने आज ट्रेप कार्यवाही करते हुए आरोपी कचरू कटारा वरिष्ठ सहायक द्वारा दस हजार रूपये रिश्वत राशि परिवादी से लेकर अपने परिचित मिलन भट्ट सहायक प्रशासनिक अधिकारी कोष कार्यालय बांसवाडा को दिए गए। मिलन भट्ट द्वारा रिश्वत राशि दस हजार रूपये अपने पास रखी गई। जिस पर कचरू कटारा वरिष्ठ सहायक व मिलन भट्ट सहायक प्रशासनिक अधिकारी से रिश्वत राशि बरामद कर दोनों आरोपियों को रिश्वत राशि लेते रंगे हाथों पकडा गया।

डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

रोचक वीडियोज के लिए एआर लाइव न्यूज  के https://www.youtube.com/@arlivenews3488/featured यू-ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें।

Tags: ACB Actionacb newsACB Rajasthanacb rajasthan newsbanswada newslatest news in hindiUdaipur newsudaipur news acbudaipur news ACB trap UDC and AAo in Banswara

visitors

arlivenews
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • International
  • Expert Articles
  • photo gallery
  • Entertainment
  • Privacy Policy
  • Archives
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .

error: Copy content not allowed
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .