एसटीएसएफ मध्य प्रदेश और वन्यजीव अपराध नियंत्रण ब्यूरो की कार्रवाई
नई दिल्ली,एआर लाइव न्यूज। मध्य प्रदेश राज्य टाइगर स्ट्राइक फोर्स ;एमपी एसटीएसएफद्ध ने वन्यजीव अपराध नियंत्रण ब्यूरो ;डब्ल्यूसीसीबीद्ध के सहयोग से संचालित एक अभियान के तहत सरीसृप तस्करी के रैकेट के मुख्य सरगना तारक नाथ घोष को उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले में गिरफ्तार किया है। national news
पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय के अनुसार मध्य प्रदेश में कछुओं और घड़ियालों के अंतरराष्ट्रीय अवैध व्यापार से जुड़े तीन मामलों में वांछित आरोपी पिछले आठ साल से फरार चल रहा था। उसके खिलाफ तीन अलग-अलग अदालतों द्वारा गिरफ्तारी वारंट जारी किए गए थे। घोष की गिरफ्तारी संगठित अवैध वन्यजीव तस्करी नेटवर्क के लिए बड़ा झटका है। national news
यह गिरोह उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, आंध्र प्रदेश, बिहार, ओडिशा, तमिलनाडु, कर्नाटक और पश्चिम बंगाल सहित कई राज्यों में फैला हुआ है। शक है कि उसका नेटवर्क भारत के अलावा बांग्लादेश, थाईलैंड, म्यांमार और सिंगापुर तक फैला हुआ है।
डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।
रोचक वीडियोज के लिए एआर लाइव न्यूज केhttps://www.youtube.com/@arlivenews3488/featured यू-ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें।


