भारत में चीतों की संख्या 53 हुई
नई दिल्ली,एआर लाइव न्यूज। कुनो राष्ट्रीय उद्यान में ज्वाला ने पांच शावकों को जन्म दिया है। इसके साथ ही भारत में चीतों की संख्या 53 हो गई है। जबकि भारत में जन्मे शावकों की संख्या बढ़कर 33 हो चुकी है। Udaipur news Kuno National Park Cheetah
केंद्रीय पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेंद्र यादव ने सोमवार को जानकारी दी कि नामीबियाई चीता ष्ज्वालाष् ने जो तीसरी बार सफलतापूर्वक मां बनी हैख् कुनो राष्ट्रीय उद्यान में पांच शावकों को जन्म दिया है। इन शावकों के जन्म के साथ भारत में चीतों की कुल संख्या 53 हो गई है। पांच शावकों जन्म के साथ ही भारत में जन्मे स्वस्थ शावकों की संख्या बढ़कर 33 हो गई है, जो भारतीय धरती पर चीतों के 10वें सफल प्रजनन का प्रतीक है और भारत की चीता संरक्षण यात्रा में एक और महत्वपूर्ण सफलता है।हाल ही में दक्षिण अफ्रीका की चीता गामिनी दूसरी बार मां बनी और उसने चार शावकों को जन्म दिया था। Udaipur news Kuno National Park Cheetah
हाल ही में 6 मादा और 3 नर चीतों को कुनो राष्ट्रीय उद्यान में क्वारंटीन बाड़ों में छोड़ा गया
पिछले दिनों ही 28 फरवरी को बोत्सवाना से प्राप्त नौ चीतों 6 मादा और 3 नर को मध्य प्रदेश के कुनो राष्ट्रीय उद्यान में बने क्वारंटीन बाड़ों में छोड़ा गया था। ये चीते वर्तमान में बड़े वन क्षेत्र में क्रमिक रूप से छोड़े जाने से पहले अनुकूलन और स्वास्थ्य निगरानी के चरण से गुजर रहे हैं। Namibian cheetah Jwala
डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।
रोचक वीडियोज के लिए एआर लाइव न्यूज के https://www.youtube.com/@arlivenews3488/featuredयू-ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें।


