AR Live News
Advertisement
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
AR Live News
No Result
View All Result
Home National

women’s day Special: वेदांता में महिलाओं की भागीदारी 35% करने #HerAtTheCore अभियान की शुरूआत

Lucky Jain by Lucky Jain
March 7, 2026
Reading Time: 1 min read
Vedanta raises women’s representation target to 35% Launches #HerAtTheCore campaign on international women's day


Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

वर्तमान में वेदातां ग्रुप में कुल कार्यबल में 23 प्रतिशत हिस्सेदारी महिलाओं की

नई दिल्ली,(एआर लाइव न्यूज)। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर वेदांता ग्रुप ने #HerAtTheCore नाम से एक राष्ट्रव्यापी अभियान की शुरूआत की है। इसका लक्ष्य वेदांता ग्रुप के सभी सेग्मेंट में महिलाओं की भागीदारी 35 प्रतिशत करने है। अभियान के साथ ही वेदांता ने लिंक्डइन के माध्यम से हायरिंग ड्राइव भी शुरू की है, जिसमें महिलाओं को खनन, धातु, तेल एवं गैस, ऊर्जा और प्रौद्योगिकी क्षेत्रों में करियर बनाने के लिए आमंत्रित किया गया है। HerAtTheCore campaign

यह घोषणा ऐसे समय में की गई है जब उद्योग का परिदृश्य काफी चुनौतीपूर्ण है। वार्षिक उद्योग सर्वेक्षण के अनुसार 2023-24 में विभिन्न उद्योगों में प्रत्यक्ष रोजगार में महिलाओं की हिस्सेदारी लगभग 18 प्रतिशत थी, जबकि खनन और धातु जैसे मुख्य क्षेत्रों में उनकी भागीदारी अभी भी केवल लगभग 6 प्रतिशत ही है।

6 प्रतिशत पर्याप्त नहीं है और 23 प्रतिशत तो बस शुरुआत है

वेदांता ग्रुप में आज महिलाओं की हिस्सेदारी कुल कार्यबल का 23 प्रतिशत है, जो उद्योग के औसत से काफी अधिक है। 6 प्रतिशत पर्याप्त नहीं है और 23 प्रतिश तो बस शुरुआत है, संदेश पर आधारित #HerAtTheCore अभियान उद्योग में मौजूद इस अंतर को उजागर करता है और साथ ही मुख्य उद्योगों के भविष्य की कार्यबल को नया रूप देने के अवसर को भी सामने लाता है।

अभियान को लेकर वेदांता लिमिटेड की नॉन एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर और हिंदुस्तान जिंक की चेयरपर्सन प्रिया अग्रवाल हेब्बर ने कहा भारत की विकास संबंधी आकांक्षाओं को पूरा करने के लिए उसकी प्रतिभा का पूरा सहयोग आवश्यक है। वेदांता में आज महिलाएं हमारे कुल कार्यबल का 23 प्रतिशत हैं, लेकिन यह सिर्फ शुरुआत है। हमारा लक्ष्य इसे 35 प्रतिशत तक बढ़ाने और अंततः 50 प्रतिशत तक पहुंचाने का है। हम केवल प्रतिनिधित्व नहीं बढ़ा रहे हैं, हम प्रणालियों को नए सिरे से तैयार कर रहे हैं, उन्नत तकनीकों को लागू कर रहे हैं और जीवन के विभिन्न चरणों के अनुरूप सहायता ढांचे बना रहे हैं, ताकि महिलाएं मुख्य उद्योगों में आगे बढ़ सकें।

अभियान से करियर तक

सोशल मीडिया पर तेजी से गति पकड़ रहा #HerAtTheCore अभियान महिला इंजीनियर, भूवैज्ञानिक, डेटा वैज्ञानिक, ऑपरेटर को वेदांता लिमिटेड के विभिन्न व्यवसायों में भूमिकाओं के लिए आवेदन करने के लिए आमंत्रित करता है।

डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

Tags: #AR Live News#HerAtTheCore#rajasthan#udaipur newsinternationa women’s dayinternationa women’s day specialInternational Women's Day in Mininglatest news in hindirajasthan newsudaipurudaipur news updateVedanta raises women’s representation target to 35%women's day

visitors

arlivenews
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • International
  • Expert Articles
  • photo gallery
  • Entertainment
  • Privacy Policy
  • Archives
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .

error: Copy content not allowed
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .