HURL कंपनी के 1154 यूरिया के भरे हुए कट्टे एवं 821 खाली बैग जब्त किये
जयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। कृषि विभाग की टीम ने कृषि मंत्री डॉ. किरोड़ी लाल मीणा के निर्देश पर शनिवार को सांगानेर के मुहाना मंडी क्षेत्र में छापामारी कर अवैध यूरिया की भारी खेप जब्त की है। कृषि में काम आने वाले अनुदानित यूरिया का औद्योगिक उपयोग कर डीजल गाडियों में उपयोग करने के लिए डेफ (डीजल एक्जास्ट फ्लूड) बनाया जा रहा था। Udaipur news kirodi lal meena urea diversion Major action
कृषि मंत्री डॉ.किरोड़ी लाल ने बताया की जब्त की गई यूरिया के प्रत्येक कट्टे की कीमत 2189.50 रूपए है जिस पर 1923 रूपए का सरकारी अनुदान है एवं किसानों को 266.50 रुपए में दिया जाता है। यह प्रकरण यूरिया डाईवर्जन का है जिसमें अनुदानित यूरिया का औद्योगिक उपयोग प्रतिबंधित है एवं उर्वरक नियंत्रण आदेश 1985 के सेक्शन 25 के तहत दंडनीय अपराध है। उद्योगों में उपयोग हेतु बिना अनुदान का तकनीकी ग्रेड यूरिया काम में लिया जा सकता है। Udaipur news kirodi lal meena
तीन अलग अलग टीमों ने की छापामारी
मुहाना गांव के हवालों की ढाणी मे 1104 अनुदानित यूरिया के कट्टे दिनेश पुत्र राधेश्याम शर्मा गांव मुहाना से जब्त कर ग्राम सेवा सहकारी समिति मुहाना को सुपुर्द किया गया है। कपूरावाला में ABI पेट्रोसाइन कम्पनी से 50 यूरिया बैग जब्त कर ग्राम सेवा सहकारी समिति कपूरावाला को सुपुर्द किया गया है। कृषि विभाग की तीन अलग अलग टीमों ने छापामारी कर यूरिया जब्ती एवं नमूना आहरण की कार्यवाही की है। मौके से HURL कंपनी के 1154 यूरिया के भरे हुए कट्टे एवं 821 खाली बैग जब्त किये गए।
डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।
रोचक वीडियोज के लिए एआर लाइव न्यूज केhttps://www.youtube.com/@arlivenews3488/featured यू-ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें।


