AR Live News
Advertisement
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
AR Live News
No Result
View All Result
Home Home

LPG Price: घरेलू गैस सिलेंडर के दाम 60 रुपए बढ़े

Lucky Jain by Lucky Jain
March 7, 2026
Reading Time: 1 min read
LPG Price Domestic gas cylinder price hiked by Rs 60 and commercial cylinder price Rs 115 Hiked


Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

US-इजराइल और ईरान में जारी जंग के बीच बढ़े दाम : सरकार का एलपीजी प्रोडक्शन बढ़ाने का आदेश

एआर लाइव न्यूज। केंद्र सरकार ने एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमत में इजाफा कर दिया है। 7 मार्च से घरेलू गैस सिलेंडर 60 रुपए और कॉमर्शियल सिलेंडर 115 रूपए महंगा मिलेगा। अमेरिका-इजराइल और ईरान में चल रही जंग के बीच एलपीजी गैस सिलेंडर के महंगे होने की आशंका जतायी जा रही है। हालां कि जंग के चलते मिडिल ईस्ट देशों में बढ़ते तनाव को देखते हुए केन्द्र सरकार ने एलपीजी प्रोडक्शन बढ़ाने के लिए कंपनियों को आदेश दिए हैं। जानकारी के अनुसार इससे पहले सरकार ने 8 अप्रैल 2025 को एलपीजी घरेलू सिलेंडर के दामों में 50 रुपए का इजाफा किया था। Udaipur news LPG Price Domestic gas cylinder price hiked by Rs 60

अलग-अलग राज्यों में एलपीजी सिलेंडर की कीमतें वर्तमान कीमतों में घरेलू सिलेंडर में 60 रूपए और कॉमर्शियल सिलेंडर में 115 रूपए बढ़ाकर तय होंगी। दिल्ली में 14.2 किलोग्राम एलपीजी घरेलू गैस सिलेंडर अब 913 और 19 किलो का कॉर्मिशियल सिलेंडर 1883 रूपए में मिलेगा।

जंग का आठवां दिन, तेल संकट की स्थिति, पाकिस्तान में डीजल-पेट्रोल की कीमतों में बढ़ोतरी

अमेरिका-इजराइल और ईरान के बीच चल रही जंग का आज आठवां दिन है। कोई भी देश पीछे हटने को तैयार नहीं है। ईरान अमेरिकी आर्मी बेस को निशाना बनाने के लिए अब इजराइल सहित मिडिल ईस्ट के 13 देशों को निशाना बना चुका है। ईरान ने तेल सप्लाई के सबसे अहम रूट स्ट्रेट ऑफ होर्मुज पर कब्जा किया हुआ है, सिर्फ रशिया और चाईना के जहाज ही इस रूट से निकल पा रहे हैं। इससे विश्व में तेल संकट पैदा होने की स्थिति हो गयी है।

दुनिया के कुल पेट्रोलियम का 20 प्रतिशत हिस्सा यहीं से गुजरता है। सऊदी अरब, इराक और कुवैत जैसे देश भी अपने निर्यात के लिए इसी पर निर्भर हैं। भारत अपनी जरूरत का 50 प्रतिशत कच्चा तेल और 54 प्रतिशत एलएनजी इसी रास्ते से मंगाता है। ईरान खुद इसी रूट से एक्सपोर्ट करता है।

इधर पाकिस्तान में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में करीब भारी बढ़ोतरी हुई है। पाकिस्तान में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में 55 रुपए प्रति लीटर (पाकिस्तान करेंसी) का इजाफा हुआ है। पाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत अब 335.86 रुपए प्रति लीटर और डीजल 321.17 रुपए प्रति लीटर हो गया है।

सिलेंडर की किल्लत रोकने के लिए एलपीजी उत्पादन बढ़ाने का आदेश

सरकार ने देश की सभी ऑयल रिफाइनरी कंपनियों को एलपीजी उत्पादन बढ़ाने का आदेश दिया है। केन्द्र सरकार ने आदेश दिया है कि रिफाइनरियां प्रोपेन और ब्यूटेन का इस्तेमाल सिर्फ रसोई गैस बनाने के लिए करेंगी। सभी कंपनियां प्रोपेन और ब्यूटेन की सप्लाई सरकारी तेल कंपनियों को करेंगी।

डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

रोचक वीडियोज के लिए एआर लाइव न्यूज के https://www.youtube.com/@arlivenews3488/featured यू-ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

Tags: ar live newsDomestic gas cylinder price hikedgas cylinder pricegas cylinder price hikedinternational newsinternational news affairsinternational news todayinternational news updatelatest news in hindiLPG domestic gas cylinder priceLPG domestic gas cylinder price hikedlpg gas cylinder priceLPG Pricenational newsRajasthanrajasthan newsUS-israel iran warUS-Israel vs Iran war

visitors

arlivenews
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • International
  • Expert Articles
  • photo gallery
  • Entertainment
  • Privacy Policy
  • Archives
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .

error: Copy content not allowed
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .