उदयपुर/गोगुंदा,(एआर लाइव न्यूज)। उदयपुर-पिंडवाड़ा हाईवे पर गोगुंदा थाना क्षेत्र में कीर्ति राज होटल के पास ढलान पर शुक्रवार को अचानक सरसों तेल से भरा टैंकर अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गया। हादसे में टैंकर चालक पालनपुर निवासी चिराग भाई ठाकुर घायल हुआ है। टैंकर के पलटने से ढक्कन खुल गया और टैंकर बहने लगा, यह देख सैकड़ों ग्रामीणों में तेल लूटने की होड़ मच गयी। ग्रामीण घरों से बाल्टी, डिब्बे, ड्रम लेकर आए और तेल भरकर घर ले गए। tanker accident full with mustard oil in gogunda udaipur-pindwara highway
जानकारी के अनुसार टैंकर कांडला, गुजरात से सरसों का तेल लेकर नीमच, मध्यप्रदेश जा रहा था। चालक ने गोगुंदा हाईवे पर कीर्ति राज होटल के पास चालक ने ढलान पर टैंकर को न्यूट्रल कर दिया, जिससे टैंकर अनियंत्रित होकर चट्टान से टकरा गया और सड़क किनारे पलट गया।
हादसे के बाद टैंकर में भरा सरसों का तेल सड़क किनारे बहने लगा। इसकी सूचना आसपास के गांवों में फैलते ही सैकड़ों ग्रामीण मौके पर पहुंच गए और अपने घरों से खाली बर्तन, बाल्टी व ड्रम लेकर तेल भरने में जुट गए।
सूचना मिलने पर गोगुंदा पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने टैंकर में फंसे घायल ड्राइवर को काफी मशक्कत के बाद निकाला और हॉस्पिटल पहुंचाया। पुलिस ने तेल भर रहे लोगों को मौके से खदेड़ते हुए स्थिति को नियंत्रित करने का प्रयास किया।
डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।


