सेमीफाइनल में इंग्लैंड पर भारत की रोमांचक जीत
- 2007, 2014 और 2024 में टीम इंडिया टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल तक पहुंची थी, जिसमें दो वर्ल्ड कप जीत चुकी है
एआर लाइव न्यूज। मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में गुरुवार को खेले गए T20 वर्ल्ड कप 2026 के सेमीफाइनल में भारतीय टीम ने इंग्लैंड को 7 रनों से हराकर फाइनल में जगह पक्की कर ली है। इस जीत के बाद भारत टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल तक चौथी बार पहुंचने वाली विश्व की पहली टीम बन गयी है। इससे पहले भारत 2007 और 2024 में टी-20 वर्ल्ड कप जीत चुकी है। 2014 में फाइनल मैच श्रीलंका के साथ खेली थी, तब श्रीलंका ने वर्ल्ड कप जीता था। 8 मार्च को अहमदाबाद के मोदी स्टेडियम में भारत और न्यूजीलैंड के बीच टी-20 वर्ल्ड कप 2026 का फाइनल मैच खेला जाएगा। भारत चौथी बार तो न्यूजीलैंड दूसरी बार टी-20 वर्ल्ड कप का फाइनल खेलेगा। T20 World Cup 2026 : India first team in the world to play T20 World Cup final for the fourth time

इंग्लैंड टीम के अच्छे प्रदर्शन के कारण अंतिम दौर तक मैच रोमांचक बना रहा
टीम इंडिया ने सेमीफाइनल में पहले खेलते हुए शानदार प्रदर्शन कर 253 रन बनाए थे। इंग्लैंड की टीम ने 254 रनों के विशाल लक्ष्य का पीछा कर बेहतरीन पारी खेली, लेकिन इंग्लैंड की टीम 20 ओवर में 247 रन ही बना सकी और 7 रनों से हार गयी। दोनों टीमों के अच्छे प्रदर्शन में सेमीफाइनल का मैच बेहद रोमांचक रहा। आखिरी दौर तक दोनों टीमों में हार-जीत की जद्दोजहद चलती रही। इंग्लैंड के युवा बल्लेबाज जैकब बेथेल के शतक ने लक्ष्य का पीछा करते हुए मुकाबले को रोमांचक बना दिया था। बेथेल ने महज 48 गेंदों में 105 रनों की शानदार पारी खेली।
डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।
रोचक वीडियोज के लिए एआर लाइव न्यूज के https://www.youtube.com/@arlivenews3488/featured यू-ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें


