राजस्थान मौसम अपडेट
उदयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। उदयपुर सहित प्रदेश के अधिकांश भागों में गर्मी का असर तेज हो गया है। वर्तमान में राज्य के अधिकांश भागों में न्यूनतम व अधिकतम तापमान सामान्य से 4 से 8 डिग्री सेल्सियस ऊपर दर्ज किए जा रहे हैं। पिछले 24 घंटों में सर्वाधिक अधिकतम तापमान बाड़मेर में 38.8 डिग्री (सामान्य से 6.3 डिग्री ऊपर) दर्ज किया गया है। Rajasthan Weather Update
मौसम विभाग के अनुसार राज्य में आगामी एक सप्ताह के दौरान अधिकांश भागों में अधिकतम तापमान सामान्य से 4 से 8 डिग्री ऊपर जारी रहने तथा दक्षिण-पश्चिमी भागों में 8-10 मार्च के दौरान कहीं-कहीं अधिकतम तापमान 40 डिग्री दर्ज होने की प्रबल संभावना है। दिन मेंं गर्मी तेज होने का असर उदयपुर में भी देखने को मिल रहा है। दिन के समय शहर के पर्यटन स्थलों पर भी आम दिनों के मुकाबले इन दिनों पर्यटकों की संख्या कम नजर आ रही है। Rajasthan Weather Update
डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।
रोचक वीडियोज के लिए एआर लाइव न्यूज के https://www.youtube.com/@arlivenews3488/featured यू-ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें।


