AR Live News
Advertisement
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
AR Live News
No Result
View All Result
Home Home

युद्ध का भारत पर असर : भारतीय कैरियर्स की 1221 व विदेशी कैरियर्स की 388 उड़ानें रद्द

Devendra Sharma by Devendra Sharma
March 4, 2026
Reading Time: 2 mins read
america israel iran war effect on Indian flights


Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

पश्चिम एशिया एयरस्पेस की स्थिति पर नागरिक उड्डयन मंत्रालय रखे हुए नजर

नई दिल्ली,(एआर लाइव न्यूज)। इजरायल, अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का भारत की हवाई सेवा पर भी असर पड़ता नजर आने लगा है। भारत सरकार के नागर विमानन मंत्रालय के अनुसार अभी तक मौजूदा स्थिति की वजह से भारतीय कैरियर्स की 1221 उड़ान और विदेशी कैरियर्स की 388 उड़ानें रद्द की जा चुकी हैं। नागर विमानन मंत्रालय पश्चिम एशिया के कुछ हिस्सों में एयरस्पेस की बदलती स्थिति और अंतर्राष्ट्रीय उड़ान संचालन पर इसके असर पर लगातार नजर रख रहा है। america israel iran war

नागर विमानन मंत्रालय के अनुसार भारतीय कैरियर्स ने अपने शेड्यूल में थोड़ा बदलाव किया है और लॉन्ग हॉल और अल्ट्रा लॉन्ग हॉल परिचालन को धीरे धीरे दूसरे रूट्स से फिर से शुरू किया जा रहा है, जो प्रतिबंधित हवाई क्षेत्र से बचते हैं। फंसे हुए यात्रियों की आवाजाही को आसान बनाने के लिए खास इंतजाम किए जा रहे हैं। भारत और खाड़ी क्षेत्र के बीच चलने वाली विदेशी एयरलाइन भी परिचालन और एयरस्पेस से जुड़ी समस्याओं के कारण सीमित ऑपरेशन कर रही हैं। america israel iran war

happy holi wishes by bhuvnesh vyas badgaon udaipur

आज भारतीय एयरलाइंस द्वारा 58 उड़ान संचालित करने की योजना

एयरलाइंस जरूरत के हिसाब से अतिरिक्त क्षमता लगा रही हैं और यात्रियों की सुरक्षित और सही तरीके से आवाजाही सुनिश्चित करने के लिए विदेशी विमानन प्राधिकरणों और विदेश में भारतीय मिशन के साथ मिलकर काम कर रही हैं। एक दिन पहले मंगलवार को भारतीय एयरलाइंस कुल 24 उड़ान संचालित की। इसके अलावा, एमिरेट्स और एतिहाद ने पिछले 24 घंटों में गल्फ से 9 उड़ान संचालित की हैं। आज बुधवार 4 मार्च को भारतीय एयरलाइंस द्वारा 58 उड़ान संचालित करने की योजना हैं। जिनमें इंडिगो की 30 और एयर इंडिया और एयर इंडिया एक्सप्रेस की 23 उड़ान शामिल हैं।

happy holi wishes by sanjay sharma sarpanch badgaon udaipur

मंत्रालय ने यात्रियों को दी सलाह, हवाई किराए पर भी है नजर

मौजूदा हालात को देखते हुए नागर विमानन मंत्रालय यात्रियों को सलाह दी है कि वे हवाई अड्डे जाने से पहले अपनी अपनी एयरलाइन से उड़ान की ताजा स्थिति सीधे जांच लें और अपडेट के लिए सिर्फ आधिकारिक स्रोतों पर ही भरोसा करें। मंत्रालय लगातार विमानन कंपनियों के साथ संपर्क में है और हवाई किराए पर करीब से नजर रख रही है ताकि यह पक्का हो सके कि इस दौरान टिकट की कीमतों में कोई बेवजह उछाल न आए।

happy holi wishes by the digvi enterprises badgaon udaipur

भारतीय जहाजों और नाविकों की सुरक्षा के लिए भी निगरानी बढ़ाई

युद्ध को देखते हुए पत्तन पोत परिवहन और जलमार्ग मंत्रालय ने भारतीय जहाजों और नाविकों की सुरक्षा के लिए निगरानी बढ़ा दी है। केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोणोवाल ने फारस की खाड़ी में नाविकों और समुद्री संपत्तियों की सुरक्षा का आकलन करने के लिए एक दिन पहले बैठक में फारस की खाड़ी में समुद्री स्थिति की समीक्षा की।

समुद्री जोखिमों में हो रहे बदलावों के बीच भारतीय नाविकों की सुरक्षा के लिए त्वरित प्रतिक्रिया दल का गठन किया गया है। मंत्रालय ने डीजीएस के माध्यम से भारतीय ध्वज वाले जहाजों की वास्तविक समय में निगरानी शुरू कर दी है और रिपोर्टिंग की आवृत्ति बढ़ा दी है। साथ ही, एमएमडीएसी डीजीकॉम सेंटर के माध्यम से चौबीसों घंटे सातों दिन निगरानी की व्यवस्था की गई है।

डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

रोचक वीडियोज के लिए एआर लाइव न्यूज  केhttps://www.youtube.com/@arlivenews3488/featured यू-ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें।

Tags: america israel iran waramerica israel iran war effect on Indian flightsinternational affairsinternational news updatelatest news in hindiMinistry of Civil AviationMinistry of Civil Aviation Operational Update – West Asia Airspace Situationnational newsUS israel attaks on iranWar effect india

visitors

arlivenews
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • International
  • Expert Articles
  • photo gallery
  • Entertainment
  • Privacy Policy
  • Archives
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .

error: Copy content not allowed
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .