AR Live News
Advertisement
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
AR Live News
No Result
View All Result
Home Home

यूएई में हुए हमलों की पीएम मोदी ने की निंदा: कहा भारत इस कठिन समय में UAE के साथ खड़ा है

Lucky Jain by Lucky Jain
March 2, 2026
Reading Time: 2 mins read
PM Modi condemned attacks on the UAE and says India stands in solidarity with the UAE in these difficult times


Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

एआर लाइव न्यूज। अमेरिका-इजराइल के ईरान पर हुए संयुक्त हमले और जवाब में ईरान के इजराइल सहित मिडिल ईस्ट देशों में किए हमलों के तीसरे दिन सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा पश्चिम एशिया में हालात चिंताजनक हैं। पीएम ने एक्स पोस्ट में बताया कि उन्होंने यूएई प्रेसीडेंट शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान और इजराइल के पीएम बेंजामिन नेतन्याहू से फोन पर बात की। PM Modi condemned attacks on the UAE and says India stands in solidarity with the UAE in these difficult times

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने एक्स पर पोस्ट कर बताया कि मैंने संयुक्त अरब अमीरात यूएई के राष्ट्रपति, मेरे भाई शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान से बात की। मैंने संयुक्त अरब अमीरात पर हुए हमलों की कड़ी निंदा की और इन हमलों में जान गंवाने वालों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की। भारत इस कठिन समय में संयुक्त अरब अमीरात के साथ एकजुटता से खड़ा है। मैंने भारतीय नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए उनका आभार व्यक्त किया।

पीएम मोदी ने एक्स पर पोस्ट कर बताया कि उनकी इजराइल पीएम बेंजामिन नेतन्याहू से क्षेत्रीय स्थिति पर चर्चा करने के लिए टेलीफोन पर बात हुई। उन्होंने इजराइल के हाल के घटनाक्रमों पर चिंता व्यक्त की और नागरिकों की सुरक्षा की सर्वोच्च प्राथमिकता पर जोर दिया। भारत ने शत्रुता को शीघ्र समाप्त करने पर जोर दिया।

happy holi wishes by sanjay sharma sarpanch badgaon udaipur

पीएम आवास पर हुई सुरक्षा समिति की बैठक

अमेरिका-इजराइल और ईरान के बीच लगातार दो दिन से जंग और मिडिल ईस्ट के देशों में फंसे भारतीयों और भारत में सुरक्षा को लेकर 1 मार्च की रात करीब 9.30 बजे पीएम मोदी के आवास पर सुरक्षा समिति की बैठक हुई। इसमें शाह, राजनाथ, सीडीएस चौहान और वित्तमंत्री सीतारमन शामिल रहीं। मीटिंग में वेस्ट एशिया में रहने वाले भारतीयों और वहां फंसे लोगों की सुरक्षा, हालात बिगड़ने पर उससे कैसे निपटा जाए, इस पर चर्चा हुई। फिलहाल वेस्ट एशिया का एयरस्पेस लगभग बंद है।

happy holi wishes by bhuvnesh vyas badgaon udaipur

ईरान, इजराइल और मिडिल ईस्ट देशों में बड़ी संख्या में भारतीय नागरिक

ईरान, इजराइल और मिडिल ईस्ट के देशों में लाखों की संख्या में भारतीय रहते हैं। जंग के हालात के बीच इन देशों में भारतीय फंसे हुए हैं। देशों के एयर स्पेस भी बंद हैं, ऐसे में भारतीय नागरिकों को इन हालातों के बीच वहां से निकालना काफी चुनौतीपूर्ण होगा।

happy holi wishes by the digvi enterprises badgaon udaipur

डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

रोचक वीडियोज के लिए एआर लाइव न्यूज के https://www.youtube.com/@arlivenews3488/featured यू-ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

Tags: america israelamerica israel attaks iranar live newsinternationalinternational affairsinternational newsinternational news updatelatest news in hindinational newsPM Modi condemned attacks on the UAEPM Narendra modiUdaipur newsUS israel attaks on iranUS-israel iran war

visitors

arlivenews
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • International
  • Expert Articles
  • photo gallery
  • Entertainment
  • Privacy Policy
  • Archives
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .

error: Copy content not allowed
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .