एआर लाइव न्यूज। अमेरिका-इजराइल और ईरान के बीच जंग शुरू हो गयी है। शनिवार सुबह अमेरिका-इजराइल ने ईरान के कई शहरों पर एयर स्ट्राइक कर हमला किया। जवाबी कार्रवाई में ईरान ने भी इजराइल, कुवैत, कतर, बहरीन और सऊदी अरब में मौजूद अमेरिकी बेस पर मिसाइलें दागी हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार यह अमेरिका और इजराइल का जॉइंट ऑपरेशन है, जिसे इजराइल ने लियोनस रोर (शेर की दहाड़) नाम दिया है। अमेरिका-इजराइल ने ईरान को समुद्री रास्ते से भी चारों ओर से घेरा हुआ है।
इजराइल के हमले के बाद ईरान सुप्रीम लीडर खामेनेई को सुरक्षित स्थान पर शिफ्ट कर दिया गया है। इजराइल ने ईरान के खुफिया मंत्रालय, रक्षा मंत्रालय, सुप्रीम लीडर खामेनेई का ऑफिस और ईरान के परमाणु ऊर्जा संगठन को निशाना बनाया था। अमेरिका-इजराइल ने ईरान को समुद्री रास्ते से भी चारों ओर से घेरा हुआ है। अमेरिका के टारगेट पर खामेनेई हैं, क्यों कि खामेनेई के मारे जाने पर ईरान में सत्ता परिवर्तन आसानी से हो जाएगा।
विदेशी कूटनीतिक जानकारों का कहना है कि अब अगर इस जंग में ईरान के सपोर्ट में चीन या रूस उतर आते हैं तो यह युद्ध न सिर्फ लंबा चल सकता है, बल्कि यह तीसरे विश्व युद्ध का रूप भी ले सकता है। इधर पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच भी तनाव की स्थिति बनी हुई है।
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा है कि इजरायल द्वारा ईरान पर मिसाइल हमले शुरू करने की घोषणा के बाद अमेरिका ने ईरान में मेजर कॉम्बेट ऑपरेशन शुरू कर दिए हैं।
परमाणु समझौते पर ईरान राजी, लेकिन बैलिस्टिक मिसाइल पर समझौते को तैयार नहीं
ईरान और अमेरिका के बीच बैलिस्टिक मिसाइल को लेकर विवाद बना हुआ है। अमेरिका चाहता है कि ईरान परमाणु समझौता करने के साथ ही बैलिस्टिक मिसाइल प्रोजेक्ट भी रोक दे। जबकि ईरान बैलिस्टिक मिसाइल प्रोजेक्ट को लेकर किसी प्रकार का समझौता करने को तैयार नहीं है। ईरान का कहना है कि बैलिस्टिक मिसाइल प्रोग्राम रक्षा के लिए जरूरी है। इसलिए मिसाइल कार्यक्रम पर कोई बात नहीं होगी। यह ईरान की रक्षात्मक क्षमता है। ईरान का कहना है कि बातचीत सिर्फ परमाणु कार्यक्रम तक सीमित रहेगी, मिसाइल या क्षेत्रीय समूहों पर नहीं।
डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।
रोचक वीडियोज के लिए एआर लाइव न्यूज के https://www.youtube.com/@arlivenews3488/featured यू-ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें


