AR Live News
Advertisement
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
AR Live News
No Result
View All Result
Home Home

पीएम मोदी ने अजमेर में सर्वाइकल कैंसर के विरुद्ध राष्ट्रीय एचपीवी टीकाकरण अभियान का किया शुभारम्भ

Devendra Sharma by Devendra Sharma
February 28, 2026
Reading Time: 2 mins read
PM modi ajmer Rajasthan visit Nationwide HPV Vaccination Drive Launche


Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

मोदी ने भजनलाल सरकार की तारीफ,कांग्रेस पर किया कटाक्ष

अजमेर,एआर लाइव न्यूज। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज शनिवार को अजमेर दौरे पर रहे। उन्होंने यहां सर्वाइकल कैंसर की रोकथाम के लिए 14 वर्ष की आयु की लड़कियों के लिए राष्ट्रव्यापी एचपीवी टीकाकरण अभियान आरंभ किया। इसका उद्देश्य सर्वाइकल कैंसर को रोकना है, जो महिलाओं में कैंसर संबंधी रुग्णता के प्रमुख कारणों में से एक है। मोदी ने 16 हजार 686 करोड़ रुपये से अधिक की कई विकास परियोजनाओं का शिलान्यास-उद्घाटन भी किया। PM modi ajmer Rajasthan visit

अजमेर के कायड़ विश्राम स्थली में सर्वाइकल कैंसर की रोकथाम के लिए राष्ट्रव्यापी एचपीवी टीकाकरण अभियान आरंभ को लेकर मोदी ने कहा कि यह अभियान देश की नारी शक्ति को सशक्त करने की दिशा में नया कदम है। यदि मां स्वस्थ है तो परिवार हर सकंट का सामना कर सकता है। परिवार में जब मां बीमार होती है तो घर बिखर जाता है।

जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि मुझे संतोष है कि राजस्थान में भाजपा की डबल इंजन की सरकार राजस्थान विकास के नए पथ पर अग्रसर है। दो साल पहले तक राजस्थान में भर्तियों में भ्रष्टाचार होता था। पेपर लीक की खबरे आती रहती थी। अब पेपर लीक पर लगाम लगी है और दोषियों पर सख्त कार्रवाई भी हो रही है। PM modi ajmer Rajasthan visit

एआई सम्मेलन का जिक्र कर कांग्रेस पर साधा निशाना

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि हाल ही में दिल्ली में दूनिया का सबसे बड़ा एआई सम्मेलन हुआ। इसमें कई देशों के प्रधानमंत्री, राष्ट्रपति और मंत्री आए थे। दूनियां की बड़ी बड़ी कंपनियां और उनके कर्ताधर्ता भी आए थे। सभी ने भारत की खुले मन से प्रशंसा की,लेकिन हताशा व निराशा में डूबी और लगातार पराजय के कारण थक चुकी कांग्रेस ने क्या किया यह आपने देखा है। दूनिया भर के मेहमानों के सामने कांग्रेस ने देश को बदनाम करने की कोशिश की। इन्होंने विदेशी मेहमानों के सामने देश को बेइज्जत करने का पूरा ड्रामा किया।

कांग्रेस घात लगाकर देश को बदनाम करने के लिए कहीं पर भी घुस जाती है। मोदी ने कहा कि कांग्रेस पूरे देश में लगातार हार रही है और गुस्से में वो इसका बदला भारत को बदनाम करके ले रही है। बीते 11 वर्षों में भारत की सेना ने हर मोर्चे पर आतंकियों और दुश्मनों पर करारा प्रहार किया हमारी सेना हर मिशन, हर मोर्चे में विजयी रही, सर्जिकल स्ट्राइक से लेकर ऑपरेशन सिंदूर तक वीरता का लोहा मनवाया। कांग्रेस के नेताओं ने इसमें भी दुश्मनों के झुठ को आगे बढ़ाया।

सूरज की ताकत से समृद्धि कमाने वाली धरती बन गया राजस्थान

राजस्थान अब सूरज की ताकत से समृद्धि कमाने वाली धरती बन गया है। राजस्थान में धूप की कोई कमी नहीं यही धूप सामान्य मानव के घर की बचत और कमाई का साधन बन रही है। इसमें पीएम मुफ्त बिजली सूर्यघर योजना की बड़ी भूमिका है। इस योजना में सरकार सब्सिडी दे रही है, सीधे रुपए खाते में आ रहे हैं। सोलर पैनल लगाने के लिए सीधे 78 हजार रुपए खाते में आ रहे हैं। मोदी ने कहा कि विकास के लिए अच्छी कनेक्टिविटी जरूरी है और हमारी सरकार राजस्थान में आधुनिक कनेक्टिविटी पर ध्यान दे रही है।

cm bhajan lal sharma ajmer Rajasthan visit

केंद्र सरकार की योजनाओं में भी राजस्थान ने बेहतर प्रदर्शन कियाः सीएम भजनलाल

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य सरकार की उपलब्धियों और जनहित के कार्यां की जानकारी देते हुए कहा कि हमारी सरकार हर वर्ग के उत्थान के लिए प्रयासरत है। हमारी सरकार किसान,युवा और गरीब सहित हर जरूरतमंद वर्ग की चिंता हमारी सरकार कर रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि केंद्र सरकार की योजनाओं में भी राजस्थान ने बेहतर प्रदर्शन किया है। इस अवसर पर राजस्थान में विभिन्न सरकारी विभागों और संगठनों में नव नियुक्त युवाओं को 21863 से अधिक नियुक्ति पत्र वितरित किए। समारोह में राज्यपाल हरिभाऊ बागडे, पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे, भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ सहित राज्य सरकार के कई मंत्री, सांसद, जनप्रतिनिधि भी मौजूद थे।

डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

रोचक वीडियोज के लिए एआर लाइव न्यूज  के https://www.youtube.com/@arlivenews3488/featuredयू-ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें।

Tags: ar live newscm bhajan lal sharma ajmer Rajasthan visitlatest news in hindiPM modi ajmer Rajasthan visitPM modi ajmer Rajasthan visit Nationwide HPV Vaccination Drive LaunchePrime Minister Narendra Modi visit Ajmer Rajasthanrajasthan news

visitors

arlivenews
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • International
  • Expert Articles
  • photo gallery
  • Entertainment
  • Privacy Policy
  • Archives
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .

error: Copy content not allowed
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .