AR Live News
Advertisement
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
AR Live News
No Result
View All Result
Home Home

माउंट आबू का नाम आबू राज करने सहित विधानसभा में हुई कई घोषणाएं

Devendra Sharma by Devendra Sharma
February 28, 2026
Reading Time: 1 min read
cm Bhajan Lal Sharma important announcements in rajastrhan vidhansabha


Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

सीएम ने वित्त एवं विनियोग विधेयक पर दिया जवाब

जयपुर,एआर लाइव न्यूज। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राजस्थान विधानसभा में शुक्रवार को वित्त एवं विनियोग विधेयक पर जवाब के दौरान प्रदेश के लिए कई महत्वपूर्ण घोषणाएं की। आगामी वर्ष में 1 लाख 25 हजार पदों पर भर्ती हेतु कैलेंडर जारी करने व जयपुर में 450 करोड़ की लागत से अटल बिहारी वाजपेयी ग्लोबल सेंटर फॉर एडवांस्ड स्किलिंग स्थापित करने की घोषणा भी की। घोषणाओं में पंजीकृत दुकानों एवं वाणिज्यिक प्रतिष्ठानों को 24 घंटे संचालित करने की अनुमति का प्रस्ताव भी शामिल है। rajasthan vidhansabha important announcements

विकास कार्या के लिए घोषणा के साथ ही सीएम ने माउंट आबू का नाम आबू राज, जहाजपुर का नाम यज्ञपुर तथा कामां का नाम काम वन करने की घोषणा भी की। उन्होंने संकल्प पत्र में 2 हजार 700 रुपये प्रति क्विंटल एमएसपी पर गेंहू खरीद का वादा पूरा करते हुए आगामी वर्ष में 150 रुपये बोनस के साथ गेहूं की खरीद 2735 रुपये प्रति क्विंटल से करने की घोषणा की। rajasthan vidhansabha important announcements

प्रदेश के लिए प्रमुख घोषणाएं

स्कूलों की आधारभूत संरचना सुदृढ़ करने 2000 करोड़ रुपये का विद्यालय आधारभूत संरचना कोष बनाया जाएगा। वीबी जी राम जी योजना के अंतर्गत 4000 करोड़ रुपये व्यय किए जाएंगे। सामाजिक सुरक्षा के अंतर्गत पेंशन राशि में 150 रुपये की वृद्धि कर इसे 1450 रुपये प्रतिमाह किया जाएगा। 653 करोड़ 59 लाख रुपये की लागत से सिंचाई सुविधाओं से संबंधित कार्य होंगे। मिसिंग लिंक सड़कों के लिए 500 करोड़ रुपये के अतिरिक्त प्रावधान की घोषणा। 900 करोड़ रुपये से अधिक लागत के सड़क निर्माण, चौड़ीकरण, सुदृढ़ीकरण एवं पुल निर्माण कार्य होंगे। रोडवेज के लिए 300 नई बसें खरीदी जाएंगी। उप नगरीय एवं ग्रामीण क्षेत्रों के लिए 1 हजार नए परमिट। 60 वर्ष से अधिक आयु के अधिस्वीकृत पत्रकारों को अब 18 हजार रुपये प्रतिमाह तथा दिवंगत अधिस्वीकृत पत्रकारों की पत्नी को 9 हजार रुपये प्रतिमाह की सम्मान राशि की घोषणा। पत्रकारों के लिए राजस्थान आवासन मंडल से जयपुर में आवासीय योजना।

संभाग मुख्यालयों एवं बड़े शहरों में 20 टाउन प्लानिंग योजनाएं

83 करोड़ 25 लाख रुपये की लागत से पेयजल क्षेत्र में विभिन्न जिलों में नई पाइपलाइन, उच्च जलाशय निर्माणए नलकूप स्थापना एवं पारंपरिक जल स्रोतों के पुनर्जीवन कार्य करवाए जाएंगे। ऊर्जा क्षेत्र में 132 केवी के दो एवं 33ध्11 केवी के ग्यारह जीएसएस स्थापित किए जाएंगे। जयपुर मेट्रो के द्वितीय चरण में लगभग 42.80 किलोमीटर 13600 करोड़ रुपये लागत के कार्य शीघ्र प्रारंभ किए जाएंगे। जयपुर में द्रव्यवती नदी पर 36 किलोमीटर लंबी एलिवेटेड रोड की डीपीआर तैयार की जाएगी। संभाग मुख्यालयों एवं बड़े शहरों में 20 टाउन प्लानिंग योजनाएं। एक हजार नए अटल ज्ञान केन्द्रों की स्थापना। चिकित्सा एवं स्वास्थ्य क्षेत्र में आधारभूत संरचना के निर्माण एवं मरम्मत हेतु 1500 करोड़ रुपये का अतिरिक्त प्रावधान। प्रत्यक्ष प्रभार वाले मंदिरों के विकास कार्यों हेतु 100 करोड़ रुपये। गोसेवा नीति 2026 लाई जाएगी। महत्वपूर्ण भवन एवं संस्थानों के लिए राज्य विशेष पुलिस बल का गठन किया जाएगा।

मेवाड़ के लिए प्रमुख घोषणाएं

उदयपुर जिले में राष्ट्रीय राजमार्ग 162ए से धारता वाया लदाना खेमपुरा तक सड़क चौड़ाईकरण एवं सुदृढीकरण के लिए 12 करोड़ रूपए की घोषणा। मावली में 2 करोड़ की लागत से खेल स्टेडियम निर्माण, बछार में 33 केवी जीएसएस निर्माण कार्य, जनजाति आस्था के केंद्र पिलक झाड़ोल में विकास एवं सार्वजनिक सुविधाओं के निर्माण कार्य, थूर बड़गांव में 1.27 करोड़ की लागत से एनिकट निर्माण, लदानी मावली में पशु चिकित्सा उप केंद्र को पशु चिकित्सालय में क्रमोन्नत करने,भुवाणा में सहायक अभियंता विद्युत कार्यालय खोलने की घोषणाएं की गई है। जनजाति क्षेत्र के आस्था स्थलों सोनार माता मंदिर सलूम्बर, सलाकेश्वर महादेव मंदिर आनंदपुरी बांसवाड़ा, तथा रामकुण्डा महादेव मंदिर, पीपल झाड़ोल उदयपुर में विकास एवं सार्वजनिक सुविधाओं के कार्य होंगे। प्रतापगढ़ एवं बांसवाड़ा में 50 हजार लीटर के डेयरी प्लांट की घोषणा भी की गई है।

डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

रोचक वीडियोज के लिए एआर लाइव न्यूज  के https://www.youtube.com/@arlivenews3488/featured यू-ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें ।
.

Tags: ar live newsbudjet sesion rajasthan vidhansabhachief minister bhajan lal sharmacm Bhajan Lal Sharma important announcements in rajasthan vidhansabhaFinance and Appropriation Bill in rajastrhan vidhansabhalatest news in hindiMount Abu will now be renamed Abu Rajrajasthan newsrajasthan vidhan sabhaudaipurUdaipur newsudaipur news update

visitors

arlivenews
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • International
  • Expert Articles
  • photo gallery
  • Entertainment
  • Privacy Policy
  • Archives
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .

error: Copy content not allowed
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .