AR Live News
Advertisement
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
AR Live News
No Result
View All Result
Home Home

जाकिर खान ने हंसी के साथ भरी स्टूडेंट्स में नई ऊर्जा

Lucky Jain by Lucky Jain
February 27, 2026
Reading Time: 1 min read
stand-up comedian Zakir Khan live performance in SYNAPSE 2026 by geetanjali university


Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

सफल जीवन का सबसे बड़ा निवेश, स्वयं में किया गया निवेश है : जेपी अग्रवाल

उदयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। गीतांजली यूनिवर्सिटी की ओर से आयोजित सिनेप्स-2026 में स्टैंड-अप कॉमेडियन जाकिर खान ने इंस्पिरोग्रूव ईव में अपनी विशेष उपस्थिति देकर पूरे कार्यक्रम को यादगार बना दिया। अपने खास अंदाज में जाकिर ने स्टूडेंट्स के साथ जीवन में आने वाली चुनौतियों, असफलताओं और आत्मविश्वास के महत्व पर खुलकर विचार साझा किए। उनकी बातों में जहां जीवन का यथार्थ था, वहीं हास्य की मधुर फुहार भी थी, पूरा परिसर हंसी और तालियों की गूंज उठा। stand-up comedian Zakir Khan live performance in SYNAPSE 2026 by geetanjali university

गीतांजली ग्रुप के चेयरमैन जेपी अग्रवाल, वाइस चेयरमैन कपिल अग्रवाल, एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर अंकित अग्रवाल और विश्वविद्यालय के वाइस चांसलर डॉ राकेश व्यास ने जाकिर खान का स्वागत एवं सम्मान किया।

इंस्पिरोग्रूव ईव की शुरुआत गीतांजली ग्रुप के चेयरमैन जेपी अग्रवाल के प्रेरणादायक संबोधन से हुई। उन्होनें स्टूडेंट्स को संबोधित करते हुए कहा कि सफल जीवन का सबसे बड़ा निवेश स्वयं में किया गया निवेश है। उन्होंने कहा कि केवल प्रतिभा पर्याप्त नहीं है, बल्कि उत्कृष्टता, आत्म-अनुशासन समय प्रबंधन और कौशल विकास ही सफलता की वास्तविक कुंजी हैं। उन्होंने स्टूडेंट्स से बड़े सपने देखने, गहराई से चिंतन करने, निरंतर परिश्रम करने और विनम्र बने रहने का आह्वान किया। अंत में उन्होंने कहा कि जीवन एक दर्पण है। आप उसे मुस्कान देंगे, तो वह आपको मुस्कान लौटाएगा, बहाने देंगे, तो वह आपको बहाने ही वापस देगा और आप उसे प्रयास देंगे, तो वह आपको सफलता का उपहार देगा।

stand-up comedian Zakir Khan live performance in SYNAPSE 2026 by geetanjali university

हाजिरजवाबी ने सबको हंसाया

कार्यक्रम में जाकिर खान की हाजिरजवाबी, जीवन के अनुभवों से सजी कहानियां और प्रेरणादायक संदेशों ने स्टूडेंट्स में नई ऊर्जा, सकारात्मक सोच और आत्मविश्वास का संचार किया। यह आयोजन न केवल मनोरंजन से भरपूर रहा, बल्कि हर स्टूडेंट्स के लिए प्रेरणा का एक सशक्त स्रोत बना।
सांस्कृतिक समारोह में डॉक्टर्स, मेडिकल, पैरामेडिकल, फार्मेसी, डेंटल, फिजियोथेरेपी और नर्सिंग कॉलेज के स्टूडेंट्स, सहित बड़ी संख्या में अतिथिगण मौजूद रहे।

महोत्सव के अंतर्गत विविध रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों, खेलकूद प्रतियोगिताओं और रचनात्मक गतिविधियों ने परिसर को जीवंत बना दिया। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को मेडल और पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया। गीतांजली यूनिवर्सिटी परिसर में आज 27 फरवरी को रैपर बादशाह की धमाकेदार कॉन्सर्ट नाईट आयोजित होगी।

stand-up comedian Zakir Khan live performance in SYNAPSE 2026 by geetanjali university

डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

Tags: ar live newsgeetanjali university SYNAPSE 2026GMCH Udaipurlatest news in hindiRajasthanrajasthan newsstand-up comedian Zakir Khanstand-up comedian Zakir Khan live performance in SYNAPSE 2026 by geetanjali universitySYNAPSE 2026udaipurUdaipur newsudaipur news updateZakir Khan live

visitors

arlivenews
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • International
  • Expert Articles
  • photo gallery
  • Entertainment
  • Privacy Policy
  • Archives
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .

error: Copy content not allowed
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .