AR Live News
Advertisement
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
AR Live News
No Result
View All Result
Home Home

ओडिशा: खान विभाग के अधिकारी के घर से मिले 4 करोड़ रूपए

Lucky Jain by Lucky Jain
February 25, 2026
Reading Time: 1 min read
Odisha vigilance team recovered rs 4 crore from mining deputy director mohanty house


Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

ओडिशा के विजिलेंस डिपार्टमेंट की कार्रवाई

एआर लाइव न्यूज। ओडिशा विजिलेंस की टीम द्वारा की गयी कार्रवाई में रिश्वत लेते पकड़े गए कटक सर्कल के खनन विभाग के डिप्टी डायरेक्टर देवब्रत मोहंती के घर पर सर्च ऑपरेशन में 4 करोड़ रूपए से अधिक कैश बरामद हुआ है। यह राशि घर में रखे ट्रॉली बैग और अलमारियो में रखी हुई थी। टीम ने सर्च ऑपरेशन के लिए मोहंती के घर छापा मारा तो बरामद कैश देखकर वे भी हैरत में पड़ गए। नोट गिनने के लिए अधिकारियों को मशीन मंगवानी पड़ी। Odisha news

वजिलेंस विभाग की टीमों द्वारा देवब्रत मोहंती से जुड़े भुवनेश्वर स्थित उनके फ्लैट, भद्रक जिले के मथासाही स्थित उनके पैतृक घर और कटक स्थित उनके कार्यालय सहित अन्य स्थानों पर तलाशी अभियान चल रहा है। गौरतलब है कि मंगलवार शाम सतर्कता अधिकारियों ने खनन विभाग के डिप्टी डायरेक्टर मोहंती को लाइसेंस प्राप्त कोयला विक्रेता से 30000 रुपये की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया था। मोहंती यह रिश्वत कोयला विक्रेता से उनके कोयला डिपो के सुचारू संचालन और कोयला परिवहन की अनुमति देने की एवज में वसूल रहे थे।

कार्यालय की ड्रॉअर से भी बरामद हुए 1.20 लाख रूपए

छापेमारी में मोहंती के कार्यालय की ड्रॉअर से भी 1.20 लाख रुपये बरामद हुए हैं। कैश राशि के अलावा जब्त की गई अन्य संपत्तियों में भुवनेश्वर स्थित लगभग 2400 वर्ग फुट में बना फर्निश्ड दो मंजिला भवन और 130 ग्राम सोने के आभूषण भी शामिल हैं। सतर्कता विभाग के एसपी ने कहा कि मोहंती के घर से बरामद हुई इतनी बड़ी राशि कहां से आयी और अब तक मोहंती ने किन लोगों से वसूली की है, हर पहलू पर जांच की जाएगी।

डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

रोचक वीडियोज के लिए एआर लाइव न्यूज के https://www.youtube.com/@arlivenews3488/featured यू-ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

Tags: ar live newscorruption in miningcorruption in mining department odishalatest news in hindinational newsodishaodisha newsOdisha vigilance departmentOdisha: vigilance team recovered rs 4 crore from mining deputy directorRajasthanudaipur news update

visitors

arlivenews
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • International
  • Expert Articles
  • photo gallery
  • Entertainment
  • Privacy Policy
  • Archives
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .

error: Copy content not allowed
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .