AR Live News
Advertisement
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
AR Live News
No Result
View All Result
Home Rajasthan

भीलवाड़ा के खानखला में स्थापित होगा देश का पहला जिंक पार्क

Lucky Jain by Lucky Jain
February 23, 2026
Reading Time: 1 min read
Hindustan Zinc Signs Strategic MoU with Tripura Group to Fast track Zinc Park Development in Rajasthan


Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

जिंक पार्क के लिए हिन्दुस्तान जिंक और त्रिपुरा ग्रुप के बीच एमओयू

उदयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। देश का पहला जिंक पार्क राजस्थान के भीलवाड़ा जिले के खानखला में स्थापित होगा। हिंदुस्तान जिंक ने जिंक पार्क विकसित करने की दिशा में बडा कदम उठाते हुए त्रिपुरा ग्रुप के साथ एमओयू पर हस्ताक्षर किये। इस एमओयू के तहत हिन्दुस्तान जिंक त्रिपुरा ग्रुप की यूनिट को कच्चे माल की निरंतर सप्लाई सुनिश्चित करेगा। यह जिंक पार्क राजस्थान राज्य औद्योगिक विकास और निवेश निगम, रीको के सहयोग से बनाया जा रहा है। Hindustan Zinc Signs Strategic MoU with Tripura Group to Fast track Zinc Park Development in Rajasthan

जिंक पार्क डाउनस्ट्रीम जिंक-बेस्ड इंडस्ट्रीज के लिए भारत का पहला इंटीग्रेटेड हब बनने के लिए तैयार है। यह प्रोजेक्ट नए निवेश को आकर्षित करने, रोजगार और लोकल मैन्युफैक्चरिंग को बढ़ावा देने के लिए डिजाइन किया गया है। जिंक इंडस्ट्रियल पार्क हेतु वर्ष 2024 के अंत में एक बड़े स्टेकहोल्डर कंसल्टेशन किया गया था, ताकि इसमें रूचि दिखा कर इंडस्ट्रियल क्षमताओं को इकोसिस्टम की जरूरतों के अनुसार तैयार किया जा सके।

हिंदुस्तान जिंक और त्रिपुरा ग्रुप की यह साझेदारी मेक इन इंडिया को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण कदम

इस अवसर पर हिंदुस्तान जिंक के सीईओ अरुण मिश्रा ने कहा कि जिंक पार्क हमारा एक दूरदर्शी प्रोजेक्ट है जो मेटल वैल्यू चेन को मजबूत करेगा। त्रिपुरा ग्रुप के साथ यह साझेदारी मेक इन इंडिया को बढ़ावा देने और एमएसएमई सेक्टर को सशक्त बनाने की हमारी प्रतिबद्धता को दर्शाती है। हम एक ऐसा इकोसिस्टम बना रहे हैं जहां निवेशकों को बेहतर इंफ्रास्ट्रक्चर और क्लीन एनर्जी के साथ काम करने का मौका मिलेगा।

वन-स्टॉप हब के रूप में यहां जिंक से जुड़े उद्योगों को एक ही जगह पर सारी सुविधाएं मिलेंगी। त्रिपुरा ग्रुप अपनी विशेषज्ञता के साथ जिंक प्रोसेसिंग की गुणवत्ता और दक्षता को बढ़ाने में मदद करेगा। इसकी टेक्निकल क्षमताएं और ऑपरेशनल डिलीवरी का ट्रैक रिकॉर्ड इसे जिंक पार्क के लिए एक मुख्य एंकर इन्वेस्टर बनाता है। इस कोलेबोरेशन से ऑपरेशनल सिनर्जी को बढ़ावा मिलने, डाउनस्ट्रीम प्रोसेसर के लिए बेनिफिशिएशन एफिशिएंसी में सुधार होने और इंडस्ट्री के लिए उपलब्ध इनपुट की क्वालिटी और रिलायबिलिटी को मजबूत होने की उम्मीद है।

डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं

Tags: hindustan zincHindustan Zinc Signs Strategic MoU with Tripura Groupindia first Zinc Parkindia first zinc park will be established in Khankhala BhilwaraTripura GroupVedanta Hindustan ZincZinc Park

visitors

arlivenews
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • International
  • Expert Articles
  • photo gallery
  • Entertainment
  • Privacy Policy
  • Archives
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .

error: Copy content not allowed
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .