AR Live News
Advertisement
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
AR Live News
No Result
View All Result
Home National

हिन्दुस्तान जिंक ने S&P ग्लोबल सस्टेनेबिलिटी ईयरबुक 2026 में शीर्ष 1% रैंकिंग हासिल की

Lucky Jain by Lucky Jain
February 19, 2026
Reading Time: 1 min read
hindustan-zinc-secures-top-1-percent-ranking-in-s-and-p-global-sustainability-yearbook 2026


Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लगातार 9वें वर्ष शामिल: मेटल्स एंड माइनिंग इंडस्ट्री में लगातार तीसरे वर्ष विश्व में शीर्ष 1 प्रतिशत में स्थान

उदयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। हिन्दुस्तान जिंक को S&P ग्लोबल सस्टेनेबिलिटी ईयरबुक 2026 में शामिल किया गया है। हिन्दुस्तान जिंक ने अपने कॉर्पोरेट सस्टेनेबिलिटी असेसमेंट सीएसए स्कोर 100 में से 90 के आधार पर मेटल्स एंड माइनिंग इंडस्ट्री में विश्व की शीर्ष 1 प्रतिशत कंपनियों में जगह बनाई है। Hindustan Zinc Secures Top 1% Ranking in S&P Global Sustainability Yearbook 2026

एसएण्डपी ग्लोबल ने कॉर्पोरेट सस्टेनेबिलिटी परफॉर्मेंस के अपने सालाना मूल्यांकन के हिस्से के तौर पर यह रैंकिंग जारी की है। यह उन कंपनियों को पहचान देती है जो एनवायरनमेंटल, सोशल और गवर्नेंस के आधार पर इंडस्ट्री में सबसे अच्छा प्रदर्शन करती हैं। यह मील का पत्थर हिन्दुस्तान जिंक को एसएण्डपी ग्लोबल सीएसए 2025 में लगातार तीसरे वर्ष विश्व की सबसे सस्टेनेबल मेटल्स और माइनिंग कंपनी का दर्जा मिलने के बाद मिला है।

यह कंपनी का सस्टेनेबिलिटी ईयरबुक में लगातार नौवां और शीर्ष 1 प्रतिशत श्रेणी में लगातार तीसरा वर्ष है, इस साल की सस्टेनेबिलिटी ईयरबुक के लिए 59 इंडस्ट्रीज की 9200 से अधिक कंपनियों का मूल्यांकन किया गया, जिनमें से सिर्फ 848 ईयरबुक के सदस्य हैं। शीर्ष 1 प्रतिशत में सम्मान ग्लोबल कंपनियों के एक चुने हुए समूह को दिया जाता है जो सेक्टर की दूसरी कंपनियों के मुकाबले लगातार बेहतर ईएसजी प्रदर्शन करती हैं।

बेस्ट बीआरएसआर रिपोर्ट, मैन्युफैक्चरिंग (लार्ज कैप) का अवॉर्ड भी मिल चुका

यह पहचान हिन्दुस्तान जिंक के लिए हाल ही सस्टेनेबिलिटी से जुड़े माइलस्टोन्स की एक सीरीज में जुड़ गई है। कंपनी को वित्त वर्ष 2025 बिजनेस रिस्पॉन्सिबिलिटी और सस्टेनेबिलिटी रिपोर्ट के लिए चौथे आईसीएआई सस्टेनेबिलिटी रिपोर्टिंग अवार्ड्स में बेस्ट बीआरएसआर रिपोर्ट, मैन्युफैक्चरिंग (लार्ज कैप) का अवॉर्ड मिला।

इसकी इंटीग्रेटेड एनुअल रिपोर्ट वित्त वर्ष 2025 और सस्टेनेबल डेवलपमेंट रिपोर्ट 2025 को एलएसीपी स्पॉटलाइट अवार्ड्स 2025 में प्लेटिनम वर्ल्डवाइड पहचान भी मिली, जिसमें 500 से अधिक कंपनियों में भारत में पहली और विश्व में छठी रैंक मिली।

इस उपलब्धि पर हिन्दुस्तान जिंक लिमिटेड के सीईओ अरुण मिश्रा ने कहा कि लगातार तीसरे वर्ष एसएण्डपी ग्लोबल सस्टेनेबिलिटी ईयरबुक के शीर्ष 1 प्रतिशत में रैंक पाना हम सभी के लिए बहुत गर्व की बात है। यह पहचान हमारे ऑपरेशन के हर पहलू में सस्टेनेबिलिटी को इंटीग्रेट करने की हमारी लगातार कोशिशों को दिखाती है, जिसमें जिम्मेदार माइनिंग और डीकार्बोनाइजेशन से लेकर कम्युनिटी डेवलपमेंट और गवर्नेंस एक्सीलेंस शामिल हैं।

डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

Tags: ar live newshindustan zincHindustan Zinc Secures Top 1% Ranking in S&P Global Sustainability Yearbook 2026latest news in hindiRajasthanrajasthan newsS&P Global Sustainability YearbookS&P Global Sustainability Yearbook 2026udaipurUdaipur newsudaipur news update

visitors

arlivenews
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • International
  • Expert Articles
  • photo gallery
  • Entertainment
  • Privacy Policy
  • Archives
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .

error: Copy content not allowed
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .