AR Live News
Advertisement
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
AR Live News
No Result
View All Result
Home Education

मिनिमली इनवेसिव सर्जरी बच्चों के लिए वरदान

Lucky Jain by Lucky Jain
February 16, 2026
Reading Time: 1 min read
udaipur Hands-on MIS Pediatric and Neonatal Workshop in pacific medical college and hospital


Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

पीएमसीएच में पांच दिवसीय हैंड्स ऑन एमआईएस पीडियाट्रिक एवं नियोनेटल वर्कशॉप का शुभारंभ

उदयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। पेसिफिक मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल के शिशु शल्य चिकित्सा विभाग एवं इंडियन एसोसिएशन ऑफ पीडियाट्रिक सर्जन्स (आईएपीएस) राजस्थान चौप्टर के संयुक्त तत्वावधान में “हैंड्स ऑन एमआईएस पीडियाट्रिक एंड नियोनेटल” वर्कशॉप का सोमवार को शुभारंभ हुआ। udaipur : Hands-on MIS Pediatric and Neonatal Workshop in pacific medical college and hospital

उद्घाटन सत्र के दौरान मुख्य अतिथि अमेरिका वर्जीनिया के पीडियाट्रिक सर्जन डॉ. अश्विन पिंपलवार ने लाइव लैप्रोस्कोपिक हर्नियोटॉमी एवं लैप्रोस्कोपिक सीडीएच रिपेयर के माध्यम से जटिल सर्जरी को सुगमता से करने की बारीकियों को समझाया। उन्होंने कहा कि चिकित्सा जगत में मिनिमली इनवेसिव सर्जरी (एमआईएस) बच्चों के लिए वरदान साबित हो रही है, क्योंकि इसमें चीरा छोटा होता है और रिकवरी बहुत तेजी से होती है।

इस अवसर पर पेसिफिक मेडिकल यूनिवर्सिटी के डॉ. एमएम मंगल, पीएमसीएच के प्रिंसिपल डॉ. यूएस परिहार, आयोजन चेयरमैन डॉ. रेणु रॉवका व डॉ. गौरव वधावन और आयोजन सचिव डॉ. प्रवीण झंवर सहित अन्य विषय विशेषज्ञ, चिकित्सक और मेडिकल स्टूडेंट्स मौजूद रहे। पीएमसीएच के चेयरमैन राहुल अग्रवाल ने कहा कि इस तरह के अंतरराष्ट्रीय स्तर के आयोजनों से न केवल डॉक्टरों के कौशल में वृद्धि होती है, मरीजों को भी विश्वस्तरीय चिकित्सा तकनीकों का लाभ मिल सकेगा।

पीडियाट्रिक सर्जन्स को एडवांस्ड एमआईएस तकनीकों का प्रशिक्षण देना उद्देश्य

आयोजन सचिव डॉ. प्रवीण झंवर ने बताया कि इस वर्कशॉप का मुख्य उद्देश्य पीडियाट्रिक सर्जन्स को शिशु और नवजात शल्य चिकित्सा में एडवांस्ड एमआईएस तकनीकों का व्यावहारिक प्रशिक्षण देना है। 20 फरवरी तक चलने वाली इस कार्यशाला में प्रतिभागियों को ड्राई लैब वीडियो सेशन और लाइव ऑपरेशन ट्रांसमिशन, देश-विदेश के प्रख्यात सर्जन्स के साथ इंटरैक्टिव सेशन और जटिल सर्जरी जैसे थोरैकोस्कोपिक टीईएफ रिपेयर और लैप्रोस्कोपिक पायलोप्लास्टी पर हैंड्स-ऑन ट्रेनिंग दी जाएगी।

वर्कशॉप के संयुक्त सचिव डॉ. धवल शर्मा ने बताया कि इस पांच दिवसीय कार्यशाला में एम्स जोधपुर के डॉ. राहुल सक्सेना, दिल्ली के डॉ. नियाज खान, कोटा के डॉ. समीर मेहता और वाराणसी की डॉ. चारु यादव जैसे वरिष्ठ विशेषज्ञ लाइव ऑपरेशन कर आधुनिक सर्जिकल कौशलों का प्रदर्शन करेंगे।

डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

Tags: ar live newsHands-on MIS Pediatric and Neonatal WorkshopHands-on MIS Pediatric and Neonatal Workshop in PMCH Udaipurindian association of pediatric surgeonslatest news in hindipacific medical college and hospitalpediatric surgeons in udaipurPMCH UdaipurRajasthanrajasthan newsudaipurUdaipur newsudaipur news update

visitors

arlivenews
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • International
  • Expert Articles
  • photo gallery
  • Entertainment
  • Privacy Policy
  • Archives
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .

error: Copy content not allowed
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .