AR Live News
Advertisement
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
AR Live News
No Result
View All Result
Home Home

फतहसागर वीकेंड पर नो व्हीकल जोन बनेगा, वाहनों की स्पीड लिमिट तय

Devendra Sharma by Devendra Sharma
February 10, 2026
Reading Time: 2 mins read
udaipur District level Lake Development Committee meeting udaipur


Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

पेट्रोल-डीजल से चलने वाली नावों पर करेंगे सख्ती, होटल वाले नहीं माने तो सीज की कार्रवाई

उदयपुर,एआर लाइव न्यूज। उदयपुर जिला स्तरीय झील विकास समिति, जिला पर्यटन विकास समिति और जिला सड़क सुरक्षा समिति की मंगलवार को हुई अलग-अलग बैठकों में झील, पर्यटन और सड़क सुरक्षा को लेकर कई निर्णय लिए गए। कलेक्टर नमित मेहताकी अध्यक्षता में हुई झील विकास समिति की त्रेमासिक बैठक में कलक्टर ने फतहसागर पर शाम के समय वाहनों की आवाजाही ज्यादा होने से जाम लगने और लोगों के परेशान होने की समस्या के समाधान के लिए पायलट प्रोजेक्ट के तहत वीकेंड (सप्ताह के अंत में) पर मोतीमगरी से ओवरफ्लो झरने तक कुछ घंटो के लिए नो व्हिकल जोन घोषित किए जाने के निर्देश दिए हैं। बैठक में शहर में आवश्यकतानुसार नो व्हिकल, वन-वे, पार्किंग, पेसिंल डिवाइडर जोन को लेकर भी निर्णय लिए गए।

कलक्टर ने बैठक में परिवहन विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि कोर्ट के आदेश की पालना में झीलों में पेट्रोल-डीजल चालित नावों के संचालन के नए लाइसेंस जारी नहीं किए जाए। नगर निगम आयुक्त अभिषेक खन्ना ने जानकारी दी कि बड़ी होटल्स को नोटिस देकर पेट्रोल-डीजल चालित नावें बंद करने पाबंद कर दिया गया है। कलक्टर ने कहा कि जो नोटिस की पालना नहीं करें, उन होटल की नावों को क्रमबद्ध तरीके से सीज़ किया जाए। सूर्यास्त बाद नाव संचालन पर भी सख्ती की जाए। udaipur fatehsagar no-vehicle zone on weekend and vehicle Speed ​​limits rule will regulate, collector namit mehta order in meeting

लेक पेट्रोलिंग टीम को मजबूत किया जाए

कलेक्टर ने झीलों से जुड़े मामलों पर निगरानी रखने लेक पेट्रोलिंग टीम को प्रभावी रूप से मजबूत करने के यूडीए आयुक्त राहुल जैन को निर्देश दिए। सोलर संचालित डबल डेकर क्रूज को ट्रायल के लिए नियमानुसार अनुमति प्रदान करने, होटलों में शादी-समारोहों में नावों के उपयोग पर शुल्क निर्धारण, झील किनारे पिंक टायलेट निर्माण पर भी चर्चा की गई। बैठक में एडीएम सिटी जितेन्द्र ओझा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश ओझा, नगर निगम के कार्यवाहक एसई मनीष अरोड़ा, लखन बैरवा, पर्यटन उप निदेशक शिखा सक्सेना और जलसंसाधन विभाग सिंचाई विभाग के एसई मनोज जैन सहित संबंधित अधिकारी मौजूद थे।

मत्स्य ठेकों पर उचित कार्यवाही पर चर्चा

पीछोला, फतहसागर एवं बड़ी झील में मत्स्य ठेकों को बंद करने के मुद्दे पर बैठक में विस्तार से चर्चा की गई। झील संरक्षण से जुड़े लोगों की आपत्ति एवं मत्स्य पालन बंद होने की स्थिति में मछलियों की आबादी में तेजी से वृद्धि की आशंका को देखते हुए कलक्टर ने मत्स्य विभाग के अधिकारियों को आंशिक मत्स्याखेट ठेके देने पर विचार करने को कहा।

फतहसागर किनारे फर्राटें से नहीं दौड़ा सकेंगे वाहन

सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में फतहसागर किनारे यानी रिंग रोड पर आमजन की सुरक्षा को देखते हुए कलक्टर ने वाहनों की स्पीड लिमिट 30 किमी प्रति घंटा तय करने के निर्देश दिए। परिवहन अधिकारी को जगह.जगह सूचना पट्ट लगाने के निर्देश दिए। समिति के सदस्य सचिव पीडब्ल्यूडी के अधीक्षण अभियंता अभिनंदन जैन ने गत बैठक की पालना रिपोर्ट पेश की।

जिला पर्यटन विकास समिति की बैठक में राज्य बजट घोषणा अनुसार नाइट ट्यूरिज्म को बढावा देने प्रस्तावित नाइट फूड कोट व नाइट बाजार के संबंध में प्रगति पर चर्चा की। युडीए आयुक्त राहुल जैन ने बताया कि रानी रोड़ पर स्थित फूड कोट को नाइट फूड कोट के रूप में विकसित किया जा रहा है। उपनिदेशक पर्यटन शिखा सक्सेना ने अंदरूनी शहर में नाइट बाजार के लिए प्रारंभिक तौर पर बड़ी पोल से जगदीश चौक तक के मार्केट को चिन्हित की जानकारी दी। कलक्टर ने हेरिटेज वॉक को लेकर भी फीडबैक लिया।

पर्यटन विकास के लिए इन बिन्दुओं पर भी हुई चर्चा

दूध तलाई क्षेत्र में नाइट ट्यूरिज्म की संभावनाएं तलाशी जाएं, म्यूजिकल फाउंटेन को दोबारा शुरू कराया जाए। . पर्यटकों की सुरक्षा के लिए प्रमुख स्थलों पर पर्यटन थाना पुलिस तैनात हो। ऐतिहासिक दरवाजों तथा चिन्हित ऐतिहासिक स्थलों पर थीम बेस्ड आर्ट गैलेरी स्थापित की जाए। ऐतिहासिक इमारतों पर लाइटिंग की जाए। कलेक्टर ने कहा कि मुंबईया बाजार व सुखाड़िया सर्कल फूड कोट की टाइमिंग बढ़े। भीतरी शहर में स्थित विभिन्न समाजों के नोहरों का पार्किंग के लिए उपयोग किया जाए। सीसीटीवी कवरेज बढ़ाया जाए। शहर के सभी प्रमुख स्थलों पर एकरूपता के साथ सूचना पट्ट लगाए जाएं। एक माह में शहर के सभी सुविधाघरों को जरूरत अनुसार उन्हें दुरूस्त कराया जाए।

डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

रोचक वीडियोज के लिए एआर लाइव न्यूज  केhttps://www.youtube.com/@arlivenews3488/featured यू-ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें।

Tags: ar live newsBoating in lake pichholaDistrict level Lake Development Committee meeting udaipurDistrict Road Safety Committee udaipurDistrict Tourism Development Committee udaipurFatehsagarfatehsagar vehicle Speed ​​limits rule will regulatefs udaipurlake development committee udaipurLake Pichholalake pichola udaipurlakes in udaipurlatest news in hindiUdaipur collector Namit MehtaUdaipur District Collector Namit Mehtaudaipur fatehsagar no-vehicle zoneUdaipur newsudaipur news update

visitors

arlivenews
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • International
  • Expert Articles
  • photo gallery
  • Entertainment
  • Privacy Policy
  • Archives
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .

error: Copy content not allowed
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .