धार्मिक यात्रा पर यूपी से उदयपुर आयी थी
उदयपुर/गोगुंदा,(एआर लाइव न्यूज)। उदयपुर के बड़गांव थाना क्षेत्र में उदयपुर-पिंडवाड़ा हाईवे पर घसियार स्थित श्रीनाथ जी मंदिर के सामने सोमवार दोपहर सड़क पार कर रही महिला पर्यटक को तेज रफ्तार ट्रेलर से कुचल दिया। हादसा इतना वीभत्स था कि शव के टुकड़े सड़क पर बिखर गए और जिसने भी यह दृश्य देखा उसकी रूंह कांप गयी। मेरठ निवासी महिला,उसकी पुत्री और परिचितों के साथ धार्मिक यात्रा पर उत्तर प्रदेश से मेवाड़ आयी थी। हादसे के बाद मौके पर राहगीरों की काफी भीड़ इकट्ठी हो गयी। सूचना पर बड़गांव पुलिस मौके पर पहुंची। road accident in udaipur : truck crushes woman tourist when she crossing the road out of Shrinathji temple in Ghasiyar
बड़गांव थानाधिकारी किताब देवी ने बताया कि हादसे में मेरठ (यूपी) निवासी अनीता यादव (55) पत्नी ब्रज यादव की मौत हुई है। महिला उसकी पुत्री और अन्य 10-12 परिचितों के साथ निजी वाहन से यूपी से मेवाड़ धार्मिक यात्रा पर आयी थी। सोमवार को महिला ने ग्रुप के साथ उदयपुर के घसियार स्थित श्रीनाथ जी मंदिर के दर्शन के लिए आयी थी। ग्रुप के सदस्य मंदिर के अंदर चले गए थे, जबकि महिला उनके पीछे-पीछे सड़क पार कर मंदिर की तरफ जा रही थी। महिला सड़क क्रॉस कर रही थी, तभी गोगुंदा की तरफ से आए तेज रफ्तार ट्रेलर ने महिला को चपेट में लेते हुए बुरी तरह कुचल दिया।
पोटली में बांधना पड़ा शव
हादसे के बाद भी ड्राइवर ने ट्रेलर रोका नहीं और ट्रेलर सहित मौके से फरार हो गया। इससे सड़क पर काफी दूर तक महिला के शव के टुकड़े बिखर गए। हालात इतने वीभत्स था कि पुलिस को शव पोटली में बांधकर मोरचरी ले जाना पड़ा। पुलिस ने शव को मोरचरी रखवाया है और यातायात सुचारू किया। पुलिस क्षेत्र और उस मार्ग पर लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से ट्रेलर चालक को चिह्नित करने का प्रयास कर रही है।
डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।
रोचक वीडियोज के लिए एआर लाइव न्यूज के https://www.youtube.com/@arlivenews3488/featured यू-ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें


