AR Live News
Advertisement
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
AR Live News
No Result
View All Result
Home Home

सावधान: एटीएम/CRM मशीन में जमा किए रूपए चोरी, सीसीटीवी फुटेज में रूपए चोरी करता दिखा चोर

Lucky Jain by Lucky Jain
February 8, 2026
Reading Time: 1 min read
udaipur bank of india crm machine money stolen


Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

ग्राहक जब भी मशीन के जरिए रूपए जमा करें, तो रूपए जमा हो गए हैं यह सुनिश्चित कर ही एटीएम मशीन के केबिन से निकलें

उदयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। उदयपुर शहर के देहलीगेट स्थित बैंक ऑफ इंडिया के एटीएम केबिन में रूपए जमा करने के लिए लगी सीआरएम मशीन से रूपए चोरी होने का मामला सामने आया है। बैंक ग्राहकों ने मशीन से रूपए जमा किए, लेकिन जब राशि उनके बैंक खाते में नहीं चढ़े तो उन्होंने बैंक को लिखित शिकायत दी, लगातार तीन ग्राहकों की शिकायत पर जब बैंक प्रबंधक ने सीसीटीवी फुटेज चेक किए तो वे चौंक गए। किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा कुछ औजारों की मदद से मशीन में छेड़छाड़ कर रूपए चोरी कर लिए गए। udaipur bank of india crm machine money stolen

देहलीगेट स्थित बैंक ऑफ इंडिया के वरिष्ठ शाखा प्रबंधक मुदित गोयल ने हाथीपोल थाने में एफआईआर दर्ज करवायी है। ऐसे में ग्राहकों को भी सावधान होने की जरूरत जब भी वे मशीन के जरिए रूपए जमा करवाएं तो ज्यादा सावधानी बरतें और रूपए जमा हो गए हैं, यह सुनिश्चित कर ही एटीएम मशीन के केबिन से निकलें। ग्राहक जैसे ही रूपए मशीन के जरिए जमा करें, खाते में क्रेडिट होने का मोबाइल पर मैसेज आ जाए या बैंक की मोबाइल एप्लीकेशन से कंफर्म करें रूपए खाते में चढ़ गए हैं, तब ही वहां से निकलें।

तीन ग्राहकों की शिकायत आयी तो चेक किए सीसीटीवी कैमरे

बैंक प्रबंधक मुदित गोयल ने बताया कि 25 जनवरी सुबह करीब 11 बजे बैंक ऑफ इंडिया के बाहर लगी सीआरएम मशीन से एक ग्राहक ने 80000 रुपये जमा कराये थे, लेकिन ग्राहक द्वारा जमा किए गए रूपए मशीन के सिस्टम में जमा नहीं हुए, रूपए ग्राहक के खाते में भी नहीं चढ़े तो उसने 28 जनवरी को बैंक में शिकायत दी। ऐसी ही घटना एक और ग्राहक के साथ हुई, ग्राहक ने मशीन से 3 हजार रूपए जमा किए, लेकिन यह रूपए भी मशीन के सिस्टम में जमा नहीं हुए और खाते में भी नहीं आए। बैंक ने रिकॉर्ड देखा तो सीआरएम मशीन में 2500 रुपए भी कम निकले। इस पर बैंक ने सीसीटीवी कैमरे चेक किए तो एक संदिध व्यक्ति मशीन से औजारों का उपयोग कर रूपए निकालते हुए दिखायी दिया, तब इस चोरी का पता चला और बैंक ने पुलिस थाने में रिपोर्ट दी।

डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

रोचक वीडियोज के लिए एआर लाइव न्यूज के https://www.youtube.com/@arlivenews3488/featured यू-ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

Tags: ar live newsbank of india udaipur delhi gateBOIlatest news in hindiRajasthanrajasthan newstheft in bank of india udaipurudaipurudaipur bank of indiaudaipur bank of india crm machine money stolenUdaipur newsudaipur news update

visitors

arlivenews
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • International
  • Expert Articles
  • photo gallery
  • Entertainment
  • Privacy Policy
  • Archives
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .

error: Copy content not allowed
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .