AR Live News
Advertisement
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
AR Live News
No Result
View All Result
Home Home

सेमारी में चोरों का आतंक: एक ही रात में 9 घरों को बनाया निशाना, लाखों के जेवर-नकदी चोरी

Devendra Sharma by Devendra Sharma
February 8, 2026
Reading Time: 1 min read
salumber thieves targets nine houses stolen cash and jewellery worth lakhs


Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

सेमारी/ उदयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। सलूंबर जिले के सेमारी कस्बे में बीती रात (शनिवार रात) अज्ञात बदमाशों ने 9 घरों को निशाना बनाते हुए चोरी की वारदात को अंजाम दिया। बदमाश इन घरों से लाखों रूपए के जेवर-नकदी चोरी कर ले गए। बदमाश इतने बेखौफ थे कि सूने मकानों सहित उस घर को भी निशाना बनाने से नहीं चूके, जहां शादी समारोह का कार्यक्रम चल रहा था। salumber news: thieves targets nine houses stolen cash and jewellery worth lakhs

जोशी दमावत मोहल्ला सेमारी निवासी तोलाराम पुत्र शंकर जोशी ने पुलिस में रिपोर्ट दर्ज करवायी है कि वे और उनकी पत्नी 6 फरवरी शाम को उनके साले के बेटे के विवाह समारोह में शामिल होने अदकालिया गांव हुए थे। जबकि उनकी मां गंगाबाई पिछले 15 दिनों से मेरी बहन के घर ब्रहम्पूरी गयी हुई थी। 8 फरवरी सुबह पड़ोसियों ने घर के ताले टुटे होने और दरवाजा खुला होने की सूचना दी। अदकालिया से सेमारी आकर घर की स्थिति देखी तो घर का सामान बिखरा हुआ पड़ा हुआ और अलमारी के सभी ताले टूटे हुए थे।

तोलाराम जोशी ने पुलिस रिपोर्ट में बताया है अज्ञात चोर 6 तोला सोने के आभूषण चुरा ले गए। इनमें सोने का एकदानी 2 तोला, ओगणीया कान के 2 तोला, 6 नग, चुड़ी 2 नंग 1 तोला, गाला कान के 2 नंग 1 तोला शामिल है। चांदी के कडल करीब 70 तोला, तीन चैन हाकली वाली 35 तोला, तागली गले वाली 20 तोला,चुड़ी भरेल 1 नंग 25 तोला, चांदी के पायजब 20 तोला, गजरी 6 नंग 15 तोला,गजरी छोटे 4 नंग 10 तोला भी चुरा ले गए। अगुठे की विटे 1 तोला 2 नग व चांदी के सिक्के 4 नग 4 तोला कुल करीब 2 किलो चांदी के आभूषण व 1 लाख 17 हजार रूपए नकद भी चुरा ले गए।

salumber thieves targets nine houses stolen cash and jewellery worth lakhs

घर में विवाह समारोह, आंगन में नाच गान हो रहा था ऊपर तीसरी मंजिल पर हो गई चोरी

अज्ञात बदमाश बीती रात सुथार मोहल्ले में सुरेश पुत्र गोविंद सुथार के घर की तीसरी मंजिल से खिड़की से कमरे में घुसे और अलमारी में रखे 50 हजार रूपए चुराकर भाग गए। सुरेश सुथार के घर में विवाह समारोह होने से परिवारजन आंगन में नाच गान कर रहे थे। इसी दौरान सुरेश सुथार के भाई की बेटी कंबल लेने ऊपरी मंजिल पर गई तो अचानक अज्ञात बदमाश नजर आने पर वह चिल्लाई तो बदमाश भाग निकले।

बदमाशों ने सदर बाजार स्थित खुबीलाल जैन के किराएदार महेश माहेश्वरी के नाल का ताला तोड़कर घर की अलमारी से आधा तोला सोने के टॉप्स और करीब 32 हजार की नगदी पार कर दी। चोरों ने नरेश औदीच्य और कस्बे में ही कुछ अन्य घरों में भी ताले तोड़कर चोरी का प्रयास किया,लेकिन यहां उनको सफलता नहीं मिली। घटना के बाद पुलिस ने संबंधित घरों का मौका मुआयना किया।

न्यूज कंटेंट : यशवंत सिंह पंवार, सेमारी (सलूंबर)

डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

रोचक वीडियोज के लिए एआर लाइव न्यूज  के https://www.youtube.com/@arlivenews3488/featured यू-ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें।

Tags: ar live newslatest news in hindiRajasthanrajasthan newssalumber semari newssalumber thieves targets nine houses stolen cash and jewellerysemari salumber newstheft in salumber rajasthanudaipurUdaipur newsudaipur news updateudaipur semari news

visitors

arlivenews
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • International
  • Expert Articles
  • photo gallery
  • Entertainment
  • Privacy Policy
  • Archives
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .

error: Copy content not allowed
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .