AR Live News
Advertisement
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
AR Live News
No Result
View All Result
Home Home

वीडीओ और कनिष्ठ सहायक 2.10 लाख रूपए रिश्वत लेते गिरफ्तार

Lucky Jain by Lucky Jain
February 5, 2026
Reading Time: 1 min read
chittorgarh ACB arrest kapasan VDO and Junior Assistant for taking bribe Rs 2 lakh


Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

उदयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) चित्तौड़गढ़ की टीम ने कपासन के सिंहपुर में कार्यवाही करते हुए ग्राम विकास अधिकारी (वीडीओ) पारस राम विश्नोई और कनिष्ठ सहायक बाबूलाल शर्मा को 2.10 लाख रूपए रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। सिंहपुर पंचायत में 12.80 लाख रूपए के विकास कार्यों के बिल को पास करने की एवज में यह रिश्वत परिवादी से वसूली जा रही थी। chittorgarh ACB arrest kapasan VDO and Junior Assistant arrest for taking bribe Rs. 2 lakh

एसीबी डीजीपी गोविंद गुप्ता ने बताया कि परिवादी ने चित्तौड़गढ़ एसीबी में कपासन पंचायत समिति के सिंहपुर ग्राम पंचायत के ग्राम विकास अधिकारी पारस राम विश्नोई और कनिष्ठ सहायक बाबूलाल शर्मा द्वारा रिश्वत मांगे जाने की शिकायत की थी। शिकायत में बताया था कि परिवादी की फर्म द्वारा सिंहपुर ग्राम पंचायत में 12 लाख 80 हजार रूपए के विकास कार्य करवाए गए थे, परिवादी की फर्म के इन विकास कार्यों के मई व जून 2025 के 7 बिलों की ऑनलाइन फीडिंग करने और भुगतान करने की एवज में वीडीओ और कनिष्ठ सहायक द्वारा 2 लाख 10 हजार रूपए रिश्वत मांगी जा रही है। रिश्वत नहीं देने पर भुगतान अटका कर परिवादी को परेशान किया जा रहा है।

नगद नहीं मिले, तो चैक से ली रिश्वत

शिकायत के सत्यापन में रिश्वत मांगे जाने की पुष्टि हुई। इस पर एसीबी डीएसपी हरिश्चन्द्र सिंह के नेतृत्व में टीम ने ट्रेप कार्यवाही करते हुए वीडीओ पारस राम विश्नोई और कनिष्ठ सहायक बाबु लाल शर्मा को परिवादी से 70 हजार रूपए नगद और 1 लाख 40 हजार रूपये का चैक कुल 2.10 लाख रूपये की रिश्वत राशि लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया है।

डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

रोचक वीडियोज के लिए एआर लाइव न्यूज के https://www.youtube.com/@arlivenews3488/featured यू-ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

Tags: ACB Rajasthanar live newschittorgarh ACB arrest kapasan VDOchittorgarh ACB arrest kapasan VDO and Junior Assistant arrest for taking bribe Rs 2 lakhkapasan chittorgarhlatest news in hindiRajasthanrajasthan newsudaipurUdaipur newsudaipur news update

visitors

arlivenews
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • International
  • Expert Articles
  • photo gallery
  • Entertainment
  • Privacy Policy
  • Archives
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .

error: Copy content not allowed
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .