AR Live News
Advertisement
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
AR Live News
No Result
View All Result
Home Udaipur

कैंसर पर जीत का जश्न: जीबीएच में 100 से अधिक कैंसर योद्धाओं का सम्मान

Lucky Jain by Lucky Jain
February 4, 2026
Reading Time: 1 min read
udaipur gbh hospital program on world cancer day 100 cancer survivors honored


Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

उदयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। कैंसर जैसी गंभीर और जानलेवा बीमारी पर विजय प्राप्त करने वाले 100 से अधिक कैंसर योद्धाओं के सम्मान में बुधवार को जीबीएच कैंसर हॉस्पिटल, बेडवास में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कैंसर विशेषज्ञों, चिकित्सकों और आमजन की उपस्थिति में कैंसर से जूझकर विजयी हुए योद्धाओं के अदम्य साहस को सलाम किया गया। udaipur gbh hospital program on world cancer day: 100 cancer survivors honored

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि आरएनटी मेडिकल कॉलेज के कैंसर विभागाध्यक्ष डॉ. नरेंद्र राठौड़ रहे। उन्होंने कहा कि निजी क्षेत्र में जीबीएच कैंसर हॉस्पिटल अत्याधुनिक तकनीक और अनुभवी विशेषज्ञों की टीम के साथ लगातार कैंसर मरीजों की सेवा कर रहा है। मरीजों का बढ़ता विश्वास और संख्या अस्पताल की गुणवत्ता का प्रमाण है। उन्होंने बताया कि टोमोथेरेपी और अत्याधुनिक पीईटी-सीटी स्कैन मशीन पूरे राज्य में केवल जीबीएच के पास उपलब्ध है, जो गर्व का विषय है।

udaipur gbh hospital program on world cancer day 100 cancer survivors honored

कैंसर को हराना पूरी तरह संभव : डॉ. कीर्ति कुमार जैन

जीबीएच ग्रुप के चेयरमैन एवं अमेरिका में कार्यरत कैंसर विशेषज्ञ डॉ. कीर्ति कुमार जैन ने कहा कि कैंसर को हराना पूरी तरह संभव है। भारत में लगभग 70 प्रतिशत कैंसर से बचाव संभव है, जबकि शेष 30 प्रतिशत मामलों में जागरूकता, समय पर जांच और आधुनिक उपचार से तीन-चौथाई मरीजों को पूरी तरह स्वस्थ किया जा सकता है। उन्होंने कैंसर योद्धाओं से समाज में जागरूकता के दूत बनने का आह्वान किया, ताकि अन्य लोग इस बीमारी से समय रहते बच सकें।

वरिष्ठ न्यूरोलॉजिस्ट डॉ. रेणु खेमेसरा, जो स्वयं पिछले 30 वर्षों से कैंसर से संघर्ष कर रही हैं, ने भावुक संबोधन में सभी कैंसर योद्धाओं का हौसला बढ़ाया। कैंसर योद्धा धनकुंवर ने अपनी संघर्ष कहानी साझा करते हुए कहा कि उन्होंने शिव की तरह विष पीकर कैंसर को हराया है, इसलिए उनका जीवन साधारण नहीं है। कार्यक्रम में कैंसर के कारणों और बचाव पर आधारित नाट्य मंचन एवं नृत्य प्रस्तुतियों ने उपस्थित जनसमूह को गहरा संदेश दिया। कैंसर योद्धाओं द्वारा साझा किए गए अनुभवों ने पूरे वातावरण को भावुक बना दिया।

कार्यक्रम में अमेरिकन मेडिकल कॉलेज के डीन डॉ. विनय जोशी, डायरेक्टर डॉ. सुरभि पोवार, ग्रुप डायरेक्टर डॉ. आनंद झा, डॉ. दिनेश कोठारी, डॉ. मुकेश बजटिया, कैंसर विशेषज्ञ डॉ. मनन सूरपुरिया, डॉ. सचेत सक्सेना, डॉ. नारायण अधिकारी सहित अनेक चिकित्सक, विशेषज्ञ एवं गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे। अंत में सभी कैंसर योद्धाओं व अतिथियों ने गुब्बारे उड़ाकर कैंसर पर जीत संभव का संदेश दिया।

Tags: AIIMS UDAIPURar live newsgbh cancer hospitalgbh cancer hospital udaipurlatest news in hindiRajasthanrajasthan newsudaipurudaipur gbh hospitalUdaipur newsudaipur news updateworld cancer dayworld cancer day gbh hospital starts awareness campaigns about cancer

visitors

arlivenews
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • International
  • Expert Articles
  • photo gallery
  • Entertainment
  • Privacy Policy
  • Archives
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .

error: Copy content not allowed
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .