AR Live News
Advertisement
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
AR Live News
No Result
View All Result
Home Home

पीएनबी बैंक से 4.198 किलो सोना चोरी: स्ट्रॉन्ग रूम से असली सोना चुरा, नकली जेवर रख दिए

Lucky Jain by Lucky Jain
February 3, 2026
Reading Time: 1 min read
punjab national bank (PNB) 4kg gold jewelry theft and scam in nawalgarh jhunjhunu


Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

बैंक की झुंझुनू के नवलगढ़ स्थित शाखा का मामला : बैंक के ग्राहकों ने सोने के आभूषण गिरवी रख गोल्ड लोन लिया था, उन्हीं आभूषणों पर बैंक मैनेजर ने डाला डाका, PNB प्रबंधक, उपप्रबंधक सहित अन्य पर एफआईआर

झुंझुनू,(एआर लाइव न्यूज)। राजस्थान के झुंझुनू जिले के नवलगढ़ स्थित पंजाब नेशनल बैंक (PNB) के स्ट्रॉन्ग रूम के गोल्ड सेफ से 4 किलो से अधिक सोने के आभूषणों को चोरी कर गबन का बड़ा मामला सामने आया है। सोने के वर्तमान भाव के अनुसार इन आभूषणों की कीमत करीब 6 करोड़ रूपए से अधिक आंकी जा रही है। स्ट्रॉन्ग रूम के गोल्ड सेफ में रखे 4198 ग्राम (4.198 किलो) सोने के आभूषण चोरी हुए हैं। असली सोने के आभूषणों की जगह पैकेट्स में नकली आभूषण पाए गए। यह पूरा मामला पंजाब नेशनल बैंक की नवलगढ़, नानशा गेट शाखा का है। punjab national bank (PNB) 4kg gold jewelry theft and scam in nawalgarh jhunjhunu, allegations on bank manager and others, FIR lodged against them

पीएनबी बैंक के सीनियर मैनेजर ने बैंक के ही तत्कालीन प्रबंधक अमित कुमार पुत्र मातादीन, बैंकिंग कोरोस्पोंडेंट संतोष कुमार पुत्र महावीर प्रसाद, उपप्रबंधक अनंत प्रकाश चौधरी पुत्र ओम प्रकाश सहित अन्य बैंक कर्मियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवायी है। मामला सामने आते ही एडि.एसपी देवेन्द्र रजावत, डीएसपी और नवलगढ़ थानाधिकारी मौके पर पहुंचे।

गोल्ड के 73 पैकेट्स में निकले नकली आभूषण

बैंक द्वारा दर्ज करवायी गयी एफआईआर के अनुसार जांच में 73 गोल्ड पैकेट्स में नकली आभूषण और 3 गोल्ड पैकेट्स में सोने के आभूषण कम पाए गए हैं। इस प्रकार गोल्ड पैकेट्स से 4198 ग्राम सोना चोरी हुआ है। सीसीटीवी फुटेज में भी 21 जनवरी 2026 को तत्कालीन बैंक मैनेजर अमित कुमार और बैंकिंग कोरोस्पोंडेंट संतोष कुमार सैनी गोल्ड आभूषण को बॉक्स में भरकर बाहर ले जाते दिखायी दिए हैं, जबकि 22 जनवरी 2026 को गोल्ड सेफ में रखे स्वर्ण आभूषणों के 630 पैकेट्स के साथ छेड़छाड़ करते भी दिखायी दिए हैं। चूंकि बैंक स्ट्रॉन्ग रूम का गोल्ड सेफ लॉकर दो चाबियां से खुलता है और दोनों चाबियों में एक बैंक मैनेजर अमित कुमार और दूसरी चाबी उपप्रबंधक अनंत प्रकाश चौधरी की संयुक्त अभिरक्षा में थी।

उपप्रबंधक अनंत कुमार ने उनके पास मौजूद चाबी बैंक मैनेजर अमित कुमार को दे दी, इससे अमित कुमार उस गोल्ड सेफ के लॉकर को खोल सके और पैकेट्स से सोने के आभूषण चोरी कर लिए। इसलिए उपप्रबंधक अमित कुमार को लापरवाही या अपराध में मिलीभगत की आशंका के चलते एफआईआर में नामजद किया गया है।

चोरी हुआ यह सोना आमजनता का, जो उन्होंने बैंक में गिरवी रखकर लोन लिया था

यह मामला इसलिए भी गंभीर हो जाता है कि 4198 ग्राम सोना आमजनता का है, जो बैंक के ग्राहक हैं। इन बैंक कस्टमर्स ने उनके सोने के आभूषण बैंक में गिरवी रखकर गोल्ड लोन प्राप्त किया था। लोगों के गिरवी रखे सोने के आभूषण बैंक के स्ट्रॉन्ग रूम के गोल्ड सेफ में सुरक्षित रखे जाते हैं। यह प्रकरण जरूरत के समय सोना गिरवी रखने वाले जरूरतमंद आम ग्राहकों के बैंक पर किए विश्वास को भी चोट पहुंचाता है। इसलिए यह मामला अधिक गंभीर हो जाता है। पुलिस ने बताया कि संदिग्धों से पूछताछ कर आभूषणों के बारे में पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है। जल्द ही मामले का खुलासा करेंगे।

बैंक की दूसरी उपप्रबंधक ने संयुक्त अभिरक्षा का चार्ज लेने से पहले जांच की तो हुआ खुलासा

एफआईआर के अनुसार गत माह 28 जनवरी 2026 को बैंक में कार्यरत दूसरी उपप्रबंधक ने स्ट्रॉन्ग रूम के गोल्ड सेफ लॉकर की चाबी की संयुक्त अभिरक्षा का चार्ज लिया तो इससे पहले उन्होंने रूटीन जांच की। इस जांच में गोल्ड आभूषणों के पैकेट्स के साथ छेड़छाड़ और टेंपरिंग का खुलासा हुआ। इस पर बैंक में आंतरिक जांच शुरू हुई तो 73 पैकेट्स में नकली आभूषण और 3 पैकेट्स में रिकॉर्ड से कम आभूषण निकले। इस पर अभी तक की जांच में 4198 ग्राम सोने के आभूषणों की चोरी और गबन का खुलासा हुआ है। बैंक का कहना है कि मामले की आंतरिक जांच जारी है।

डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

रोचक वीडियोज के लिए एआर लाइव न्यूज के https://www.youtube.com/@arlivenews3488/featured यू-ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

Tags: ar live newsjhunjhunujhunjhunu newslatest news in hindinawalgarh jhunjhunuPNB 4kg gold jewelry theft and scamPNB 4kg gold scamPNB Bankpnb scamPunjab National Bankpunjab national bank (PNB) 4kg gold jewelry theft and scam in nawalgarh jhunjhunuRajasthanrajasthan news

visitors

arlivenews
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • International
  • Expert Articles
  • photo gallery
  • Entertainment
  • Privacy Policy
  • Archives
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .

error: Copy content not allowed
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .