नई दिल्ली (एआर लाइव न्यूज)। लोकसभा में बजट सत्र के दौरान मंगलवार को भी हंगामा हुआ। इसी बीच विपक्ष के कुछ सांसदों द्वारा सभापति पर पेपर उछालने पर विपक्ष के 8 सांसदों को सदन की कार्यवाही से निलंबित कर दिया गया। Parliament Budget Session 2026
विपक्ष के नेता राहुल गांधी के भाषण के दौरान भी सोमवार की तरह आज मंगलवार को भी हंगामा होता रहा। इस बीच सभापति पर कुछ सांसदों ने पेपर भी उछाले। इस पर नाराज सभापति ने विपक्ष के 8 सांसदों को पूरे सत्र के लिए निलंबित कर दिया । हालांकि इसके बाद भी हंगामा जारी रहा। इससे पहले नेता विपक्ष राहुल गांधी ने लोकसभा में संबोधित करते हुए कहा कि मैंने राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़ा मुद्दा उठाया है। मुझे बोलने से क्यों रोका जा रहा है। Parliament Budget Session 2026

सांसदों के निष्कासन की कारवाई के बाद कांग्रेस सहित विपक्ष के कई सांसदों ने लोकसभा परिसर में प्रदर्शन किया। निलंबित किए गए सांसदों ने निलंबन की कार्यवाही को गलत बताते हुए कहा कि हम जनता के लिए आवाज उठाते रहेंगे हमारा संघर्ष जारी रहेगा। लोकसभा में दो दिन से राहुल गांधी को बोलने नहीं दिया जा रहा है, यह कहां का लोकतंत्र है। इसलिए हमने कागज फाड़कर विरोध जताया।
डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।
रोचक वीडियोज के लिए एआर लाइव न्यूज के https://www.youtube.com/@arlivenews3488/featured यू-ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें।


