- केरल स्टेट इलेक्ट्रिसिटी बोर्ड, केरल की टीम ने रोमांचक फाइनल मुकाबले में देहरादून टीम को 1.0 से हराकर जीता खिताब
- हिंदुस्तान जिंक द्वारा जावर में आयोजित 10-दिवसीय टूर्नामेंट का हुआ समापन, 12 टीमों में हुआ मुकाबला
- मुख्य अतिथि पूर्व भारतीय फुटबॉलर विक्टर अमलराज ने विजेताओं को दी ट्रॉफी
उदयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। हिंदुस्तान जिंक द्वारा जावर माइंस मजदूर संघ के सहयोग से जावर स्थित एमकेएम स्टेडियम में आयोजित 46वें मोहन कुमार मंगलम फुटबॉल टूर्नामेंट का समापन हुआ। टूर्नामेंट के फाइनल रोमाचंक मुकाबले में विजेता टीम केरल स्टेट इलेक्ट्रिसिटी बोर्ड केरल ने दून स्टार फुटबॉल क्लब, देहरादून पर 1.0 से जीत हासिल कर चैंपियनशिप ट्रॉफी अपने नाम की। 24 जनवरी से 2 फरवरी तक आयोजित इस प्रतिष्ठित टूर्नामेंट में 12 प्रतिस्पर्धी टीमों ने हिस्सा लिया। 46th Mohan Kumar Mangalam (MKM) Football Tournament: Kerala team won championship trophy
समापन समारोह में मुख्य अतिथि पूर्व भारतीय फुटबॉलर विक्टर अमलराज, ज्वाइंट कमिश्नर जीएसटी रोशन बडियाल, उपखण्ड अधिकारी आकांक्षा दुबे, आईबीयू सीईओ जावर ग्रुप ऑफ माइंस अंशुल कुमार खंडेलवाल, हिंदुस्तान जिंक वर्कर्स फेडरेशन के अध्यक्ष यूएम शंकर दास सहित अन्य पदाधिकारी और बड़ी संख्या में दर्शक उपस्थित रहे।
इस टूर्नामेंट में हिंदुस्तान जिंक इलेवन, कश्मीर यूनाइटेड फुटबॉल क्लब (कश्मीर), राम मोहम्मद सिंह आजाद फुटबॉल क्लब (पंजाब), सेंट्रल सेक्रेटेरिएट (दिल्ली), बीएसएफ (पश्चिम बंगाल), आरटी बॉयज फुटबॉल क्लब (हैदराबाद), इनकम टैक्स फुटबॉल क्लब (अहमदाबाद), दून स्टार फुटबॉल क्लब (देहरादून), डीएफए उदयपुर, राजस्थान पुलिस (बीकानेर), रेवर डी स्पोर्टिंग क्लब (सिक्किम) और केएसईबी (तिरुवनंतपुरम) टीमों ने हिस्सा लिया।

एमकेएम टूर्नामेंट एक खेल इवेंट से कहीं अधिक, कम्युनिटी की भावना और टैलेंट का उत्सव है
हिंदुस्तान जिंक के सीईओ अरुण मिश्रा ने कहा कि एमकेएम टूर्नामेंट सिर्फ एक खेल इवेंट से कहीं अधिक है, यह कम्युनिटी की भावना, टैलेंट और परंपरा का उत्सव है। हर साल हम पूरे देश से खिलाडियों को जुनून और ईमानदारी के साथ मुकाबला करते हुए देखते हैं, जो हमें खेल की एकजुट करने वाली शक्ति की याद दिलाता है।
जावर राजस्थान की फुटबॉल विरासत का एक मुख्य केंद्र बना हुआ है। हिंदुस्तान जिंक पेशेवर कोचिंग, आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर और युवाओं पर मजबूत फोकस के साथ प्रतिभावान खिलाड़ियों को विकसित कर इस विरासत को बनाए रखे हुए है। कंपनी ने हाल ही भारत की पहली ऑल-गर्ल्स रेजिडेंशियल फुटबॉल अकादमी भी शुरू की है।
डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।


