उदयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो सीकर की टीम ने नीमकाथाना के भगेगा की पटवारी सुमन कुमारी को 7 हजार रूपए रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। परिवादी के पिता और चाचा के नाम भूखंड की जमाबंदी को दुरूस्त करने की एवज में यह रिश्वत राशि पटवारी वसूल रही थी। sikar acb arrests patwari for taking bribe in neem ka thana
एसीबी के अनुसार परिवादी ने एसीबी सीकर यूनिट में नीमकाथाना तहसील के भगेगा पटवार हल्का की पटवारी सीमा कुमारी द्वारा रिश्वत मांगे जाने की शिकायत की थी। शिकायत में बताया था कि परिवादी ने उसके पिता और चाचा के नाम जमाबंदी में दुरूस्त करवाने के लिए आवेदन किया है। इस काम की एवज में पटवारी 7000 रूपए रिश्वत मांग रही है, नहीं देने पर फाइल अटका कर परेशान किया जा रहा है। एसीबी ने शिकायत का सत्यापन किया तो शिकायत मांगे जाने की पुष्टि हुई। इस पर एसीबी टीम ने सोमवार को ट्रेप कार्यवाही करते हुये आरोपी भगेगा पटवार हल्का की पटवारी सुमन कुमारी को 7000 रूपये रिश्वत राशि लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया है।
डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।
रोचक वीडियोज के लिए एआर लाइव न्यूज के https://www.youtube.com/@arlivenews3488/featured यू-ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें


