उदयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। पेसिफिक एकेडमी ऑफ हायर एजुकेशन एंड रिसर्च यूनिवर्सिटी, उदयपुर के वाणिज्य एवं प्रबंधन संकाय के शोधार्थी कपिल वर्मा ने “उच्च शिक्षा में छात्र सहभागिता पर एआई संचालित डिजिटल विज्ञापन का अध्ययन” विषय पर अपना शोध प्रबंध सफलतापूर्वक पूर्ण किया। यह शोध आज के डिजिटल युग में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के माध्यम से किए जाने वाले विज्ञापनों के प्रभाव और उनकी भूमिका को समझने पर केंद्रित है। Kapil Verma PhD on AI-based digital advertising
इस शोध में यह विश्लेषण किया गया है कि किस प्रकार एआई आधारित डिजिटल विज्ञापन उच्च शिक्षा संस्थानों में छात्रों की सहभागिता, रुचि और निर्णय प्रक्रिया को प्रभावित करते हैं। शोध प्रबंध को डॉ नरेंद्र सिंह चावड़ा, एसोसिएट प्रोफेसर के कुशल मार्गदर्शन में पूर्ण किया गया।
शोध कार्य में पेसिफिक विश्वविद्यालय के वाइस चांसलर प्रो हेमंत कोठारी, रजिस्ट्रार शरद कोठारी और फैकल्टी चेयरमैन साइंस एंड टेक्नोलॉजी प्रो दिलेन्द्र हिरन का विशेष सहयोग रहा।


