AR Live News
Advertisement
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
AR Live News
No Result
View All Result
Home Home

डेढ़ लाख की रिश्वत: दो पुलिसकर्मी गिरफ्तार

Lucky Jain by Lucky Jain
January 29, 2026
Reading Time: 1 min read
dungarpur acb arrest two police personnel of dowara police thana for taking bribe


Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

जयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो डूंगरपुर यूनिट ने दोवड़ा थाने के हेड कांस्टेबल अशोक कुमार पाटीदार और कांस्टेबल प्रकाश चन्द्र पटेल को डेढ़ लाख रूपए रिश्वत लेते गिरफ्तार किया है। ऑनलाइन गेमिंग से ठगी के आरोप में पकड़े गए युवक के खिलाफ मामला दर्ज नहीं होने देने की एवज में यह रिश्वत राशि वसूली जा रही थी। dungarpur acb arrest two police personnel of dowara police thana for taking bribe

एसीबी डीजीपी गोविन्द गुप्ता ने बताया कि एसीबी डूंगरपुर को दोवड़ा थाने के कांस्टेबल व हेडकांस्टेबल के खिलाफ रिश्वत मांगे जाने की शिकायत मिली थी। शिकायत में परिवादी युवक ने बताया था कि वह 18 जनवरी को नयागांव स्थित पेट्रोल पम्प के पास था। तभी वहां पुलिस की गाड़ी आयी और उसे गाड़ी में बैठा थाने के लिए रवाना हुए। पुलिसवालों ने युवक से उसका मोबाइल लेकर चेक किया और कहा तू भी लोकेन्टो खेलकर लोगों के साथ ठगी करता है। तेरे मोबाईल में बहुत सारे लेन-देन हो रखे है। पुलिससकर्मी प्रकाश ने युवक को धमकाया कि तुम ऑनलाईन गेम खेलकर लोगों के साथ ठगी कर रहे हो, पुलिस थाने मे मुकदमा दर्ज हो गया तो जिन्दगी खराब हो जायेगी। महीनो तक जमानत नही होगी।

कांस्टेबल बोला- 2 लाख ले आओ, सीआई से बात कर तेरे खिलाफ मुकदमा दर्ज नहीं होने देंगे

परिवादी युवक ने एसीबी को बताया कि कांस्टेबल प्रकाश ने थाने जाते समय रास्ते में परिवादी से कहा मैं तुझे अभी यही पर उतार देता हूं और मेरे मोबाईल नम्बर लिखकर देता हूं। तू परिवार में किसी समझदार व्यक्ति से मेरी बात करवाना या फिर तुम दो लाख रूपये लेकर पुलिस थाना दोवडा आ जाना। वहां मुझे दो लाख रूपये दे देना। कांस्टेबल ने कहा सीआई से बात कर के तेरे खिलाफ मुकदमा दर्ज नही होने देंगे और तेरा मोबाइल भी वापस दे देगें। इसके बाद पुलिस वालों ने युवक को वागदरी के पास पुलिस की गाड़ी उतार दिया और चले गए।

युवक ने यह पूरी घटना उसके बड़े भाई को बताई। युवक के भाई महेन्द्र ने एसीबी में श्कियत दी। एसीबी ने सत्यापन किया तो आरोपी कांस्टेबल प्रकाश चन्द्र पटेल और हेड कांस्टेबल अशोक पाटीदार के डेढ़ लाख रूपए रिश्वत मांगे जाने की पुष्टि हुई। इस पर एसीबी डूंगरपुर पुलिस उपाधीक्षक रतन सिंह राजपुरोहित के नेतृत्व में टीम ने ट्रेप कार्यवाही करते हुए आरोपी कांस्टेबल प्रकाश चन्द्र पटेल और हेडकांस्टेबल अशोक कुमार पाटीदारको डेढ़ लाख रूपए रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।

डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

रोचक वीडियोज के लिए एआर लाइव न्यूज के https://www.youtube.com/@arlivenews3488/featured यू-ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

Tags: ACB Rajasthanacb trapar live newsdowara police station dungarpurdowara police thana dungarpurdungarpur acb arrest two police personnel of dowara police thana for taking bribedungarpur dowara police stationlatest news in hindinational newsRajasthanrajasthan newsudaipurUdaipur newsudaipur news update

visitors

arlivenews
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • International
  • Expert Articles
  • photo gallery
  • Entertainment
  • Privacy Policy
  • Archives
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .

error: Copy content not allowed
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .