AR Live News
Advertisement
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
AR Live News
No Result
View All Result
Home Home

46वें ऑल इंडिया एमकेएम फुटबॉल टूर्नामेंट का आगाज

Lucky Jain by Lucky Jain
January 25, 2026
Reading Time: 1 min read
all india MKM football tournament 2026 start in zawar MKM stadium udaipur


Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

10 दिवसीय टूर्नामेंट में देश की 12 टीमें प्रतिभागी: समारोह का उद्घाटन मुख्य अतिथि प्रसिद्ध भारतीय प्रोफेशनल फुटबॉलर अरिंदम भट्टाचार्य ने किया

उदयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। 46 वें अखिल भारतीय मोहनकुमार मंगलम (MKM) हिंद जिंक फुटबॉल टूर्नामेंट का जावर के एमकेएम स्टेडियम में भव्य आगाज हुआ है। जावर माइंस मजदूर संघ एवं वेदांता समूह की कंपनी हिंदुस्तान जिंक की मेजबानी में शुरू हुआ टूर्नामेंट 24 जनवरी से 2 फरवरी तक आयोजित किया जा रहा है। इस टूर्नामेंट में देश भर से 12 टीमें हिस्सा ले रही हैं। यह टूर्नामेंट कॉम्पिटिटिव फुटबॉल के लिए मंच प्रदान करने के साथ ही इस क्षेत्र में फुटबाल के खेल और प्रतिभाओं को भी बढ़ावा दे रहा है। all india MKM Hind Zinc football tournament 2026 start in zawar MKM stadium udaipur

Hindustan Zinc Republic Day Wishes on 26 January 2026

टूर्नामेंट का उद्घाटन मुख्य अतिथि एवं प्रसिद्ध भारतीय पेशेवर फुटबॉलर अरिंदम भट्टाचार्य ने किया, जिनके साथ जावर ग्रुप ऑफ माइंस के ऑपरेशंस हेड राधा रमण, एमकेएम आयोजन कमेटी के सचिव पुनीत बोरदिया, कोऑर्डिनेटर परवेज पठान और आयोजन कमेटी एवं मजदूर संघ के महामंत्री लालू राम मीणा मौजूद रहे। इस 10 दिवसीय प्रतियोगिता में 20 हजार से अधिक दर्शकों के आने की उम्मीद है।

उद्घाटन मैच में ही हुआ संघर्षपूर्ण मुकाबला

एमकेएम टूर्नामेंट का उद्घाटन मैच दून स्टार फुटबॉल क्लब (देहरादून) और राजस्थान पुलिस (बीकानेर) के बीच एक रोमांचक मुकाबले के साथ शुरू हुआ। संघर्षपूर्ण मुकाबले में दून स्टार फुटबॉल क्लब ने बीकानेर पुलिस की टीम को पछाड़ तीन गोल से उद्घाटन मैच जीता।

मैच आयोजन पूर्व स्टेडियम के बीच मनमोहक झांकी का प्रदर्शन किया गया, जिसके साथ स्कूली बच्चों द्वारा नृत्य की आकर्षक प्रस्तुति दी गयी। प्रतियोगिता का आयोजन विगत 46 वर्षों से मजदूर संघ व हिंदुस्तान जिंक मैनेजमेंट के संयुक्त तत्वावधान से किया जा रहा है।

all india MKM football tournament 2026 start in zawar MKM stadium udaipur -1

ये टीमें ले रही हिस्सा

इस टूर्नामेंट में हिंदुस्तान जिंक इलेवन, कश्मीर यूनाइटेड फुटबॉल क्लब (कश्मीर), राम मोहम्मद सिंह आजाद फुटबॉल क्लब (पंजाब), सेंट्रल सेक्रेटेरिएट (दिल्ली), बीएसएफ (पश्चिम बंगाल), आरटी बॉयज फुटबॉल क्लब (हैदराबाद), इनकम टैक्स फुटबॉल क्लब (अहमदाबाद), दून स्टार फुटबॉल क्लब (देहरादून), डीएफए उदयपुर, राजस्थान पुलिस (बीकानेर), रेवर डी स्पोर्टिंग क्लब (सिक्किम) और केएसईबी (तिरुवनंतपुरम) शामिल हैं।

डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

Tags: all india MKM football tournament 2026All India MKM Hind Zinc Football Tournamentar live newshindustan zinchindustan zinc vedanta grouplatest news in hindimkm football tournamentMKM football tournament 2026MKM Football Tournament by hindustan zinc vedanta groupMKM Hind Zinc Football TournamentMKM stadium zawar udaipurRajasthanrajasthan newsudaipurUdaipur newsudaipur news update

visitors

arlivenews
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • International
  • Expert Articles
  • photo gallery
  • Entertainment
  • Privacy Policy
  • Archives
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .

error: Copy content not allowed
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .