AR Live News
Advertisement
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
AR Live News
No Result
View All Result
Home Home

उदयपुर की मनस्वी ने साउथ अमेरिका की सबसे ऊंची चोटी “अकोन्कागुआ” पर तिरंगा फहरा रचा कीर्तिमान

Lucky Jain by Lucky Jain
January 22, 2026
Reading Time: 1 min read
udaipur manaswi agrawal victory on highest peak aconcagua of south america


Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

मात्र पांच महीने में विश्व के सात में से चार महाद्वीपों की सर्वोच्च चोटियों पर विजय प्राप्त की

उदयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। उदयपुर की होनहार पर्वतारोही मनस्वी अग्रवाल ने विश्व पर्वतारोहण के क्षेत्र में एक और कीर्तिमान रचकर भारत और राजस्थान का नाम अंतरराष्ट्रीय स्तर पर गौरवान्वित किया है। मनस्वी ने कल रात्रि दक्षिणी अमेरिका महाद्वीप की एंडीज पर्वत श्रृंखला में स्थित विश्व की अत्यंत चुनौतीपूर्ण एवं लगभग 7000 मीटर (करीब 23000 फीट) ऊंची चोटी अकोन्कागुआ पर भारतीय तिरंगा फहराया है। manaswi agarwal from udaipur victory on aconcagua highest peak of south america, her target to complete world seven summits in one year

मनस्वी ने गत माह अंटार्कटिका महाद्वीप की सर्वोच्च चोटी विन्सन मैसिफ पर भी फतह हासिल की थी। इस उपलब्धि के साथ मनस्वी अग्रवाल राजस्थान की अर्ध सैनिक बल में कार्यरत पर्वतारोही गीता सामोता के बाद अकोन्कागुआ शिखर पर पहुंचने वाली राज्य की दूसरी महिला बन गई हैं।

22 पर्वतारोहियों में से मात्र 12 ही अभियान में सफल

मनस्वी अग्रवाल ने बताया कि एशिया के बाद शेष छह महाद्वीपों में अकोन्कागुआ सर्वाधिक ऊंचाई वाली चोटी है, जहां 70 से 80 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलने वाली भीषण ठंडी हवाएं और माइनस 30 डिग्री सेल्सियस तक गिरता तापमान पर्वतारोहियों की असाधारण परीक्षा लेता है। इस चोटी पर विजय प्राप्त करने के इस अभियान में विश्वभर से हम 22 पर्वतारोहियों ने शुरूआत की थी, लेकिन चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों के बीच मात्र 12 पर्ततारोही ही सफल हो सके।

गौरतलब है कि मनस्वी अग्रवाल अंटार्कटिका अभियान को 23 दिसंबर 2025 को पूर्ण करने के बाद भारत भी नहीं लौटी और 15 दिवस से भी कम अंतराल में 9 जनवरी 2026 को अकोन्कागुआ के लिए पुनः पर्वतारोहण मिशन प्रारंभ कर दिया था, जो अपने आप में हैरत की बात है। मनस्वी मानती है कि यह सबकुछ मानसिक दृढ़ता, शारीरिक क्षमता और अनुशासन से ही संभव हो सका है। मनस्वी ने कहा पिता डॉ. टीआर अग्रवाल और माता डॉ. सरोज अग्रवाल के सिखाए अनुशासन और फोकस से ही वे इस मुकाम पर पहुंची हैं।

लक्ष्य एक वर्ष में 7 सर्वोच्च चोटियों को फतह कर सेवन समिट्स अभियान को पूरा करना

मनस्वी ने यूरोप की सर्वोच्च चोटी माउंट एलब्रस तथा अफ्रीका की सर्वोच्च चोटी किलीमंजारो को भी सफलतापूर्वक फतह किया है। इस तहर उन्होंने पांच माह से भी कम समय में विश्व के सात में से चार महाद्वीपों की सर्वोच्च चोटियों पर फतह हासिल करने का कीर्तिमान रख है। अब उनका लक्ष्य एक वर्ष की अवधि में शेष तीन महाद्वीपों की सर्वोच्च चोटियों को भी फतह कर सेवन समिट्स अभियान को पूर्ण करना है।

साढ़े छह हजार मीटर ऊंची बर्फीली चोटियों पर रहकर अभ्यास

मनस्वी अग्रवाल ने बताया कि उन्होंने पर्वतारोहण के क्षेत्र में कठोर और वैज्ञानिक प्रशिक्षण प्राप्त किया है। उन्होंने भारतीय सेना द्वारा संचालित माउंटेनरिंग इंस्टीट्यूट दिरांग तथा हिमालयन माउंटेनरिंग इंस्टीट्यूट से मूलभूत एवं एडवांस पर्वतारोहण प्रशिक्षण प्राप्त किया है। इन प्रशिक्षण कार्यक्रमों में लगभग एक माह तक साढ़े छह हजार मीटर ऊंची बर्फीली चोटियों पर रहकर अभ्यास कराया जाता है। ये उन्होंने स्वामी विवेकानन्द रॉक क्लाईबिंग संस्थान से भी गहन प्रशिक्षण प्राप्त कर प्रमाणित प्रशिक्षक का दर्जा हासिल किया है।

क्लिक कर यह भी पढ़ें : पर्वतारोही बनने के साथ ही पढ़ाई में भी अव्वल

उदयपुर की मनस्वी अंटार्कटिका के सर्वोच्च शिखर पर पहुंचने वाली राजस्थान की पहली महिला
Tags: aconcagua highest peak of south americaar live newsinternational newslatest news in hindimanaswi agarwal from udaipur victory on highest peak aconcagua of south americamanaswi agarwal mountaineermountaineer manaswi agarwalnational newsRajasthanrajasthan newsudaipurudaipur manaswi agrawalUdaipur newsudaipur news update

visitors

arlivenews
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • International
  • Expert Articles
  • photo gallery
  • Entertainment
  • Privacy Policy
  • Archives
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .

error: Copy content not allowed
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .