जम्मू-कश्मीर,(एआर लाइव न्यूज)। जम्मू एंड कश्मीर और लद्दाख में सोमवार को तेज भूकंप के झटके महसूस किए गए। रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 5.7 नापी गयी है। भूकंप का केन्द्र लद्दाख क्षेत्र के लेह इलाके में। मौसम विभाग के अनुसार आज सोमवार सुबह 11.51 बजे रिक्टर स्केल पर 5.7 तीव्रता का भूकंप आया, जिसका भूकंप का निर्देशांक 36.71 उत्तरी अक्षांश और 74.32 पूर्वी देशांतर था। यह पृथ्वी की सतह से 171 किलोमीटर अंदर आया। earthquake in ladakh and jammu kashmir
गनीमत है कि भूकंप में अभी तक किसी के हताहत होने की जानकारी नहीं आयी है। लद्दाख क्षेत्र और घाटी के कुछ हिस्से भूकंपीय रूप से संवेदनशील क्षेत्रों में स्थित हैं।
दिल्ली में भी महसूस किए झटके
भूकंप का असर दिल्ली में भी रहा। दिल्ली में भी भूकंप के झटके महससू किए गए। दिल्ली में इसकी तीव्रता 2.8 रिक्टर स्केल रही। भूकंप का केन्द्र उत्तरी दिल्ली में रिपोर्ट किया गया है।
डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।
रोचक वीडियोज के लिए एआर लाइव न्यूज के https://www.youtube.com/@arlivenews3488/featured यू-ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें


