AR Live News
Advertisement
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
AR Live News
No Result
View All Result
Home Education

कलेक्टर का प्रण: नहीं लेंगे वेतन…जब तक…

Devendra Sharma by Devendra Sharma
January 17, 2026
Reading Time: 1 min read
rajsamand collector arun hasija initiative will not take salary until palanhar, NFA and pension pending cases not resolved


Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

जब तक पालनहार, पेंशन और एनएफएसए के लंबित प्रकरणों का नहीं हो जाता निस्तारण, तब तक कलेक्टर अरूण हसीजा नहीं लेंगे वेतन

उदयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। उदयपुर संभाग के राजसमंद जिला कलेक्टर अरूण हसीजा ने जनता के लिए बहुत बड़ा प्रण लिया है। आमतौर पर कई सरकारी ऑफिसर जनता से दूर भागते हैं, वहीं राजसमंद कलेक्टर अरूण हसीजा ने प्रण लिया है कि जब तक राजसमंद जिले में पालनहार, पेंशन और एनएफएसए के लंबित प्रकरणों का निस्तारण नहीं हो जाता तब तक वे वेतन नहीं लेंगे। अरूण हसीजा उदयपुर में यूआईटी सचिव सहित कई पदों पर रह चुके हैं। collector arun hasija initiative will not take salary until palanhar, NFSA and pension pending cases not resolved

जिला कलक्टर हसीजा ने सभी जिम्मेदार अफसरों को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि जिन बच्चों के सिर से पिता का साया उठ चुका है, उनका पालनहार सत्यापन 28 जनवरी 2026 तक हर हाल में पूरा हो। जो वृद्ध, दिव्यांग और निराश्रित पेंशन के लिए तरस रहे हैं, उनका सत्यापन इसी माह हो और जो गरीब परिवार गेहूं के इंतजार में हैं, उन्हें एनएफएसए का लाभ इसी माह मिलना चाहिए। उन्होंने स्पष्ट किया है कि यदि जिले के सभी एसडीएम इस माह गरीबों को उनके ये अधिकार नहीं दिला पाए, तो वे स्वयं जनवरी माह का वेतन नहीं लेंगे।

लेखाधिकारी को दिए वेतन रोकने के निर्देश

जिला कलेक्टर अरूण हसीजा ने अपने इस प्रण को व्यवहार में उतारते हुए कलेक्ट्रेट के लेखाधिकारी प्रवीण सिंह को निर्देश दिए कि उनका (कलक्टर अरूण हसीजा का) जनवरी माह का वेतन बिल तब तक नहीं बनाया जाए, जब तक सभी एसडीएम शत-प्रतिशत सत्यापन का प्रमाण पत्र प्रस्तुत नहीं कर देते। जिला कलक्टर के इस संकल्प के बाद शनिवार के अवकाश के दिन भी जिले के सभी उपखंड अधिकारी और प्रशासनिक अमला पालनहार, पेंशन सत्यापन और एनएफएसए के लंबित प्रकरणों के निस्तारण में जुट गया। इससे यह उम्मीद जगी है कि इसी माह इन सभी योजनाओं के लक्ष्य पूरे होंगे और पात्र गरीबों को उनका अधिकार मिलेगा।

डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

रोचक वीडियोज के लिए एआर लाइव न्यूज के https://www.youtube.com/@arlivenews3488/featured यू-ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

Tags: ar live newscollector arun hasijaias arun hasijaias Arun Kumar Hasijalatest news in hindinational newsNFSA CASES RAJASTHANpalanhar yojna rajasthanpending pension case in rajasthanRajasthanrajasthan newsrajsamand collector arun hasijarajsamand collector arun hasija initiative will not take salary untiludaipurUdaipur newsudaipur news updateudaipur UIT Secretary Arun Hasija

visitors

arlivenews
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • International
  • Expert Articles
  • photo gallery
  • Entertainment
  • Privacy Policy
  • Archives
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .

error: Copy content not allowed
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .